Vistaar NEWS

MP News: कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में चोरी, ट्रॉफी और मेडल उड़ा ले गए चोर

Minister Vishwas Sarang

मंत्री विश्वास सारंग

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है. इसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. एमपी सरकार में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी की वारदात ने सबको हैरान कर दिया है. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

ट्रॉफियां और मोमेंटो चुरा ले गए चोर

जानकारी के अनुसार चोरों ने कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के बंगले के स्टोर रूम पर धावा बोला. चोरों ने यहां से मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफियां चुरा लीं और फरार हो गए. ये सभी सामान कैबिनेट मंत्री के लिए खास महत्व रखते थे. इस घटना के वजह से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. इसके साथ ही लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

सबसे बड़ी बात ये हैं कि बंगले पर सिक्योरिटी गार्डों की तैनाती के बाद भी आखिर कैसे चोरों ने चोरी को अंजाम दिया और फरार हो गए. किसी को कानों कान भनक तक नहीं लगी. दरअसल जिस कमरे में चोरी हुई वहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था. इस वजह से भी चोरों की पहचान में देरी हो रही है.

ये भी पढ़ें:जितने ‘चमड़े’ हैं, उधेड़े जाएंगे…’, असलम चमड़ा पर बोले रामेश्वर शर्मा, विश्वास सारंग ने कहा- NSA के तहत हुई कार्रवाई

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

टीटी नगर पुलिस थाने ने शिकायत दर्ज कर ली है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. आरोपियों की तलाश की जा रही है. इसके साथ ही पुलिस हर एंगल से तलाश में जुट गई है. पुलिस ने जांच के लिए टीम का गठन का कर दिया है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा.

Exit mobile version