Vistaar NEWS

Nari Sammelan in Bhopal: भोपाल में भाजपा की नारी आक्रोश रैली, 30 हजार महिलाएं होंगी शामिल, जानिए आज का ट्रैफिक डायवर्ट प्‍लान

BJP

भाजपा (फाइल फोटो)

Bhopal Nari Sammelan Today: महिला आरक्षण बिल के सदन में पारित नहीं होने पर आज राजधानी भोपाल में भाजपा ने नारी आक्रोश रैली का आयोजन किया है. शहर के एमवीएम कॉलेज ग्राउंड में सुबह 11 बजे इसका आयोजन किया जा रहा है. रैली में सीएम मोहन यादव, पार्टी अध्‍यक्ष हेमंत खंडेलवाल साहित महिला मंत्री भी मौजूद रहने वाली है. भाजपा की इस रैली में करीब 30 हजार महिलाओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है.

बेटियां कानून बना सकती है – मंत्री निर्मला भूरिया

महिला आरक्षण बिल पर मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि ”एक समय था, जब मां अपनी बेटियों से कहती थी बेटा तुम्हें घर में रहकर चौका-चूल्‍हा ही करना है. लेकिन, अब माताएं सोचती हैं कि उनकी बेटी पढ़ेगी-लिखेगी और कुछ करके दिखाएगी. डॉक्‍टर, इंजीनियर, आईपीएस, आईएएस बनेगी. उन्‍होंने आगे कहा कि आज बेटी लोकसभा और विधानसभा में पहुंचकर कानून बनाने का काम भी कर सकती है.

लोकसभा में नहीं पास हुआ महिला आरक्षण बिल

महिला आरक्षण को लेकर लोकसभा में पेश किया गया 131वां संविधान संशोधन बिल 17 अप्रैल को लोकसभा में पास नहीं हो सका था. इस बिल के तहत लोकसभा में सीटों को 543 से बढ़ाकर 816 करने और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्‍ताव रखा गया था. इस बिल के पक्ष में लोकसभा में कुल 298 वोट पड़े, वहीं विरोध में 230 वोट डाले गए, जबकि बिल को पास करने के लिए 352 वोटों की जरूरत थी.

रैली के लिए ट्रैफिक डायवर्जन

शहर में आयोजित होने वाली नारी आक्रोश रैली के मद्देनजर ट्रैफिक प‍ुलिस ने रूट डायवर्जन और पार्किंग के लिए एडवाइजरी जारी की है.

अतिरिक्त पाकिंग व्‍यवस्‍था

डायवर्जन में इन रास्‍तों का उपयोग भी करें

ये भी पढे़ं- मह‍िला आरक्षण ब‍िल गिरने के बाद क्‍या है BJP का प्‍लान? नितिन नवीन की बैठक में बनी ये रणनीति

Exit mobile version