महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद क्या है BJP का प्लान? नितिन नवीन की बैठक में बनी ये रणनीति
नितिन नवीन और पीएम मोदी
Women Reservation Bill: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिर चुका है. इसके साथ ही सरकार ने लाए गए दो और विधायकों को आगे ना बढ़ाने का फैसला लिया है. तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने विपक्ष यानी की खासतौर पर कांग्रेस को घेरने का प्लान बनाया है. इसको लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की है. इसमें ये तय किया गया है कि कैसे कांग्रेस को जमीन पर घेरना है.
भारतीय जनता पार्टी हो या फिर पीएम मोदी सभी लोग महिला आरक्षण बिल पास होने का जिम्मेदार कांग्रेस को ही मान रहे हैं. यही वजह है कि उन्होंने कहा था कि जो लोग आज इस बिल का साथ नहीं दे रहें. उनको आने वाले समय में राजनीतिक नुकसान होगा. उन्होंने कांग्रेस पर महिलाओं के अपमान का भी आरोप लगाया है. इसी मुद्दे को लेकर अब बीजेपी कांग्रेस को घेरने की तैयारी कर रही है.
क्या है बीजेपी की पूरी प्लानिंग?
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपनी इस बैठक में संसद में विधेयक के पास ना होने को लेकर चर्चा की है. इसके साथ ही उन्होंने बैठक में मौजूद तमाम पदाधिकारियों को आदेश दिया कि विधानसभा स्तर पर एक दिन का विशेष सत्र आयोजित किया जाए. इस सत्र में विपक्ष के इस तरह के व्यवहार का विरोध किया जाए.
बीजेपी की कोशिश है कि विधानसभा लेवल यानी कि बूथ लेवल पर इस बिल को लेकर कांग्रेस की भूमिका जनता तक पहुंचाई जाए. मतलब साफ है कि बीजेपी बिल पास न होने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बता रही है. अब इसी बात को जनता तक पहुंचाना चाहती है.
बीजेपी जल्द शुरू करेगी अपना अभियान
पार्टी ने विपक्ष के खिलाफ पूरे देश में अभियान चलाने का फैसला भी लिया है. इसमें तय किया गया है कि जिन विपक्षी दलों के सांसदों की ओर से इस बिल का विरोध किया गया है. उनके संसदीय क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे.इस अभियान को बीजेपी बहुत जल्द शुरू कर सकती है.
ये भी पढ़ें: महिला आरक्षण संशोधन विधेयक गिरने के बाद बचे 2 और विधेयकों का क्या होगा?