Vistaar NEWS

पुराना कूलर पड़ा भारी! 2500 के चक्कर में गंवाए 98000 रुपये, ठग ने क्यूआर कोड से लगाया चूना

Bhopal old cooler cyber fraud 98 thousand rupees qr code

सांकेतिक तस्वीर

MP News: चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग एसी-कूलर का सहारा लेते हैं. जहां कुछ लोग दुकानों और शोरूम से नया मॉडल खरीदते हैं तो वहीं, कुछ पैसे बचाने के लिए पुराना कूलर खरीदते हैं. कई लोग पुराने हो चुके कूलर को कम दाम पर बेचते भी हैं. ऐसी ऑनलाइन साइट्स हैं जहां पुराने सामान को खरीदा और बेचा जाता है. इन साइट्स पर सामान बेचने और खरीदारी के दौरान सावधानी ना बरती जाए तो ये घाटे का सौदा साबित हो सकता है. ऐसा ही एक मामला भोपाल से सामने आया है.

क्या है पूरा मामला?

राजधानी भोपाल के शाहपुरा के प्रियदर्शनी एन्क्लेव में रहने वाले चंदन श्रीवास्तव ने पुलिस थाने में केस दर्ज कराया. इसमें उन्होंने 2500 के कूलर के नाम पर 98 हजार रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराई. शाहपुरा थाना प्रभारी संतोष मरकाम के मुताबिक शिकायतकर्ता चंदन ने ऑनलाइन मार्केटप्लेस OLX पर अपना पुराना कूलर बेचने के लिए 2500 रुपये का विज्ञापन पोस्ट किया था.

एडवरटाइज देखकर गौरव नाम के एक यूजर ने चंदन से संपर्क किया और कूलर खरीदने की इच्छा जताई. भरोसा जीतने के लिए उसने 10 ट्रांसफर किया और कहने लगा कि वह पूरा पेमेंट ऑनलाइन करेगा.

ये भी पढ़ें: प्रीतम लोधी को बीजेपी ने भोपाल तलब किया, बोले- हम किसी से नहीं डरते है, नोटिस का जवाब देंगे

क्यूआर कोड के जरिए ठगी

आरोपी ने चंदन से क्यूआर कोड देने के लिए कहा. चंदन ने जैसे से ही चंदन ने क्यूआर कोड भेजा तो आरोपी ने अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए खाते से 98000 रुपए निकाल लिए. ठगा हुआ महसूस करने के बाद चंदन ने शिकायत की.

Exit mobile version