प्रीतम लोधी को बीजेपी ने भोपाल तलब किया, बोले- हम किसी से नहीं डरते है, नोटिस का जवाब देंगे

MP News: करैरा SDOP आयुष जाखड़ पर विवादित टिप्पणी के मामले में उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. उन्हें इस मामले में जवाब देने के लिए भोपाल स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय बुलाया गया है. इस बारे में उन्होंने कहा कि हम न किसी से डरते है, न घबराते हैं. उन्होंने कहा नोटिस का जवाब देंगे.
bjp mla preetam lodhi

बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी

MP News: शिवपुरी जिले के पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी को पार्टी ने भोपाल तलब किया है. करैरा SDOP आयुष जाखड़ पर विवादित टिप्पणी के मामले में उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. उन्हें इस मामले में जवाब देने के लिए भोपाल स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय बुलाया गया है. इस बारे में उन्होंने कहा कि हम न किसी से डरते है, न घबराते हैं. उन्होंने कहा नोटिस का जवाब देंगे.

‘बीजेपी पार्टी नहीं मेरा परिवार है’

इस पूरे मामले के तूल पकड़ने के बाद पहली बार भोपाल पहुंचे विधायक प्रीतम लोधी ने विस्तार न्यूज से बात करते हुए कहा कि शाम को नोटिस लेने जाऊंगा. बीजेपी पार्टी नहीं है, मेरा परिवार है. परिवार ने जो नोटिस दिया है, उसका जवाब देंगे. किसी तरह की बेचैनी या डर नहीं है.

उन्होंने आगे कहा कि मुझे मीडिया के माध्यम से जानकारी लगी पार्टी ने नोटिस दिया है. अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बुलाया है. पार्टी की जो गाइडलाइन होगी जवाब मांगेगी मैं उसका जवाब दूंगा. पार्टी मेरा तीन पीढ़ियों से परिवार है. जनसंघ,बीजेपी को हमने खून पसीने से सींचा है.

ये भी पढ़ें: Satna Dog Terror: सतना में आवारा कुत्ते का आतंक! एक ही दिन में 40 लोगों को बनाया शिकार

‘पार्टी जो कहेगी वहीं करूंगा’

नोटिस के बारे में प्रीतम लोधी ने कहा कि पार्टी ने हमें बुलाया है, मेरा जाना स्वाभाविक है. नोटिस का जवाब मौखिक मांगेंगे तो मौखिक दूंगा, लिखित मांगेगे तो लिखित दूंगा. सच्चाई सबको पता है कोई कहे कि मुझे सच्चाई नहीं मालूम सबको मालूम है. पार्टी का नोटिस ले लूं पार्टी का जवाब दे दूं पार्टी जो कहेगी मैं वही करूंगा.

‘विस्तार न्यूज कहता है डर गए’

विधायक प्रीतम लोधी ने धमकाने वाले अंदाज में कहा कि विस्तार न्यूज कहता है डर गए, जलवा जलाल है. हम न किसी से डरते है न घबराते हैं. उन्‍होंने आगे कहा कि मुझसे डर लगता है. दफ्तर आकर देखूंगा कौन डरता है.

क्या है पूरा मामला?

पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने करैरा में थार से 5 लोगों को टक्कर मार दी जिससे उन्हें चोट आई. पूछताछ में विधायक के बेटे ने बताया कि उन्होंने बार-बार हॉर्न बजाया लेकिन बाइक सवार हट नहीं रहे थे. इसके बाद पुलिस ने उन पर गाड़ी के शीशों पर ब्लैक फिल्म, अवैध तरीके से हूटर रखने के लिए चालान काट दिया और उन्हें थाने ले जाकर पूछताछ की गई. पुलिस कार्रवाई से प्रीतम लोधी नाराज दिखे. करैरा SDOP आयुष जाखड़ की कार्रवाई पर प्रीतम लोधी ने कहा था कि करैरा क्या तुम्हारे डैडी का है?

ज़रूर पढ़ें