Vistaar NEWS

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम बना मुसीबत, एमपी के 40 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, अगले 24 घंटे आफत की बारिश!

Weather Update

आज का मौसम

Weather Update: मध्य प्रदेश में इन दिनों मानसून एक्टिव बना हुआ है. बीते दो दिनों से भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों बारिश का दौर जारी है. जबकि 24 घंटे से भोपाल में तो पानी की बूंद भी नहीं बंद हुई. मौसम विभाग की मानें तो आज (10 अगस्त 2026, दिन सोमवार) पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है. यहां अति तीव्र वर्षा का अनुमान है. गरज-चमक के साथ तेज रफ्तार हवा परेशानी का कारण बन सकती है. IMD ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

Cyclonic Circulation और ट्रफ लाइन सक्रिय

मध्य प्रदेश में मौसम विभाग (IMD) ने Cyclonic Circulation और ट्रफ लाइन सक्रिय होने के कारण आज प्रदेश के करीब 40 जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. इसके प्रभाव से राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर सहित अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज राजगढ़, देवास, विदिशा, हरदा और सीहोर में अति तीव्र वर्षा की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा उज्जैन, खंडवा, आगर-मालवा, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, जबलपुर और सिवनी में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम का मुख्य सिस्टम: राज्य के ऊपर से गुजर रही एक ट्रफ लाइन और सक्रिय मजबूत चक्रवाती सिस्टम के कारण अगले 3-4 दिनों तक झमाझम बारिश का दौर बना रहेगा.

तापमान में गिरावट: लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण अधिकतम तापमान 27°C से 31°C और न्यूनतम तापमान 24°C से 26°C के बीच रहने का अनुमान है.

इन जिलों में अलर्ट: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, जबलपुर, नर्मदापुरम, और ग्वालियर संभाग के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी है.

हवा की रफ्तार: पश्चिमी दिशा से 14 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बारिश की संभावना 65% से अधिक है.

ये भी पढे़ं- Ujjain News: सावन के पहले 7 दिन में उज्जैन में 100 करोड़ का कारोबार, अब तक 26 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए महाकाल के दर्शन

Exit mobile version