Vistaar NEWS

MP Weather Today: एमपी में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान ले ताजा मौसम अपडेट

Weather Update

आज का मौसम

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है. प्रदेश के कई जिलों में हो रही है मूसलाधार बारिश ने आम-जनजीवन को प्रभावित किया है. लगातार हो रही बारिश की वजह से नदी-नाले भी उफान पर है. कई जगहों पर नदियां पुल को ऊपर से बह रही जिस वजह से आवागमन पूरी तरह से ठप हो चुका है. उज्जैन में बीते दिनों हुई भारी बारिश ने शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ा दिया था, जिससे घाट के छोटे मंदिर नदी में डूब गए थे.

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने आज यानी 8 जुलाई 2026, दिन बुधवार को लेकर राज्य के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में मानसून तीव्र हो सकता है. शिवपुरी, सागर, गुना, अशोकनगर, श्योरपुरकलां और टीकमगढ़ जिले में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में तेज हवाएं भी चलने की अशंका जताई गई है.

इन जिलों में यलो अलर्ट

आज राजधानी भोपाल समेत राज्य के एक बड़े हिस्से के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इनमें इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, बैतूल, रतलाम, उज्जैन, मंडला, हरदा, रीवा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, अलीराजपुर, देवास, शाजापुर, नीमच, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, शहडोल, सिवनी, उमरिया, डिंडौरी, सतना, अनूपपुर, भिंड, पन्ना, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, राजगढ़, मैहर, झाबुआ, धार, आगर मालवा, मंदसौर, दतिया, मुरैना, पांढुर्णा, कटनी, नरसिंहपुर, दमोह, छतरपुर और निवाड़ी जिला शामिल है.

ये भी पढ़ें: एग्जाम से पहले RGPV यून‍िवर्स‍िटी से क्‍वेश्‍चन पेपर चोरी! 200 छात्रों की परीक्षा टली, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Exit mobile version