मां अस्पताल में भर्ती, 6 साल का बेटा खेलते-खेलते हुआ लापता, तलाश में भोपाल के 9 थानों की पुलिस जुटी

Bhopal News: भोपाल में 6 साल का अंश तीन दिनों से लापता है. अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. 9 पुलिस थानों की टीम तलाशी में जुटी हुई हैं. 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है.
Bhopal 6 year old boy missing when he was playing outside building

भोपाल: 6 साल का अंश पिछले तीन दिनों से लापता

Bhopal News: भोपाल के बाजपेयी नगर की एक बिल्डिंग से 6 साल का बच्चा अंश मैना मंगलवार (16 जून) को लापता हो गया. परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ कोहेफिजा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. अपहरण केस दर्ज होने के बाद जांच शुरू कर दी है. अब बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. जोन-3 के 9 पुलिस थानों की टीम तलाशी में जुटी हुई हैं.

बच्चा खेलते-खेलते हुआ लापता

पुलिस मुताबिक अंश अपने परिवार के साथ बाजपेयी नगर में एक रिहायशी इमारत में रहता है. बच्चे की मां गंभीर रूप से बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं. अंश घर के बाहर खेल रहा था. अचानक वहां से गायब हो गया. जब बच्चा बहुत देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे खोजने की कोशिश की. बहुत देर तक ढूंढने के बाद भी अंश का पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस ने रात भर की सर्चिंग

जानकारी के आधार पर कोहेफिजा पुलिस थाने ने खोजबीन शुरु की लेकिन कोई तथ्य हाथ नहीं लगे. संवेदनशील इलाकों जैसे भोपाल रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, गांधीनगर, लालघाटी समेत अन्य क्षेत्र में सर्चिंग की गई. घटना के अगले दिन यानी बुधवार को भी पुलिस की छानबीन जारी रही.

ये भी पढ़ें: 1 जुलाई से 3 महीने के लिए बंद होंगे एमपी के 10 नेशनल पार्क, टाइगर-चीता का नहीं कर पाएंगे दीदार, जानें क्या है वजह

सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में दिखा संदिग्ध शख्स

बच्चे की तलाशी के साथ-साथ पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले. वीडियो रिकॉर्डिंग में एक शख्स बच्चे के साथ दिख रहा है. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. जिस शख्स को हिरासत में लिया है, वह मानसिक तौर पर अस्वस्थ बताया जा रहा है. अब तक संदिग्ध व्यक्ति से लापता बच्चे के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस प्रशासन इनाम की घोषणा की है. जो भी व्यक्ति बच्चे के बारे में ठोस जानकारी देगा उसे 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा.

ज़रूर पढ़ें