MP Air Pollution: मध्यप्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दिवाली पर हुई जमकर आतिशबाजी के बाद मध्य प्रदेश में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है. रात से ही भोपाल में धुएं की चादर छाई रही, जिसके चलते विजिबिलिटी महज 50 मीटर रह गई.
टीटी नगर इलाके में AQI 242
सुबह के समय सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए. भोपाल के टीटी नगर इलाके में AQI 242 दर्ज किया गया है, जो POOR कैटेगरी में आता है. इससे समझा जा सकता है कि भोपाल में हवा जहरीली हो गई है.दीपावली पर जमकर हुई आतिशबाजी के बाद आज मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में हवा की क्वालिटी बेहद खराब स्थिति में है.
इंदौर की हालत और भी खराब
इंदौर का हाल तो और भी खतरनाक है। इंदौर में 8 नवंबर की रात 11:11 बजे तक ही एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 320 दर्ज किया गया, जिसे ‘हैजार्डस’ यानी बेहद खतरनाक श्रेणी में रखा गया है. इंदौर में AQI 300 के पार पहुंचने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और गले में खराश की शिकायत हो रही है. डॉक्टरों ने बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों को घर से बाहर निकलने से बचने और मास्क लगाने की सलाह दी है.
बीते दिन मनाई गई थी दीपावली
बता दें, देशभर में बीते दिन दीपावली धूम धाम से मनाई गई थी. इस पर्व में लोग आतिशबाजी करते हैं, फटाके फोड़ते हैं और अपनी खुशई जाहिर करते हैं. वहीं, दिवाली के बाद सोमवार सुबह दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता और खराब हो गई है. सोमवार सुबह दिल्ली-NCR के कई इलाकों में विजिबिलिटी भी काफी कम रही. CPCB के मुताबिक, टपड़गंज में AQI में 418, ITO पर AQI 406, राजीव चौक पर AQI 381 और साउथ एक्सटेंशन के आसपास के इलाकों में AQI 360 तक पहुंच गया है.
