Vistaar NEWS

Bhopal: बीजेपी विधायक के घर लगातार तीसरी बार चोरी, खिड़की का सरिया तोड़कर एलईडी टीवी उड़ा ले गए बदमाश

bhopal bjp mla theft

बीजेपी विधायक

Bhopal BJP MLA Theft: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. जहां निवाड़ी विधायक अनिल जैन के भोपाल स्थित आवास पर तीसरी बार चोरी का मामला सामने आया है. हैरानी कि बार तो यह है कि, विधायक के आवास पर पहली बार या दूसरी बार नहीं बल्कि, लगातार तीसरी बार चोरी हो रही है. इस बार चोरों ने एलईडी टीवी को अपना निशाना बनाया.

कर्मचारी के पहुंचने पर खुला मामला

मिली जानकारी के अनुसार, चोरी का मामला कर्मचारी के पहुंचने पर सामने आया. जब कर्मचारी घर आया तो उसे खिड़की के सरिए टूटे हुए मिले. अंदर घुसने पर पता चला कि, घर से LED टीवी गायब है. जिससे सामने आया कि, खिड़की के सरिए तोड़कर चोर बंगले में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

पहले भी दो बार हो चुकी है चोरी

बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब विधायक के आवास को चोरों ने निशाना बनाया हो. इससे पहले भी दो बार इसी आवास में चोरी की वारदात हो चुकी है. लगातार तीसरी बार हुई चोरी के बाद इलाके के लोगों में भी दहशत का माहौल है. लोगों में यह भी डर है कि, जब विधायक का घऱ सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों का घर कैसे सुरक्षित रहेगा.

वहीं, पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अब आवास और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. इसके साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. श्यामला पुलिस के मुताबिक लगातार हो रही चोरी पर सावधानी बरती जाएगी. पुलिस जल्द ही मामले के जिम्मेदारों को पकड़ने का दावा कर रही है.

Exit mobile version