Vistaar NEWS

लग्जरी कारों से कथाओं में दिल्ली की लेडी गैंग करती थी चेन स्नेचिंग, पुलिस ने भोपाल से 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

symbolic photo

सांकेतिक तस्वीर

MP News: मध्य प्रदेश पुलिस ने अंतरराज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश किया है. गैंग के 7 सदस्यों को भोपाल से गिरफ्तार किया गया है. इन पर आरोप है कि धार्मिक आयोजन में शामिल होकर चेन स्नेचिंग करते थे. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. आरोपी एक हफ्ते के भीतर 5 शहरों में 9 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं.

क्या है पूरा मामला?

देवास में मंडी व्यापारी एसोसिएशन धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा था. 10 जून को इसी कथा के दौरान सरोज अग्रवाल की चेन चोरी हो गई. इस घटना के बारे में एसपी पुनीत गहलोत ने जानकारी देते हुए कहा कि शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिया. तकनीकी सबूत जुटाए गए. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी 500 मीटर पैदल चले और उसके बाद ऑटो से 2 किमी दूर हाईवे तक गए. यहां उनकी लग्जरी कार खड़ी थी. इसी कार में बैठकर भाग निकले.

भीड़ का फायदा उठाकर करते थे चोरी

पुलिस के मुताबिक गैंग की महिला सदस्य कथा, प्रवचन, शोभयात्रा आदि में श्रद्धालु बनकर शामिल होती थीं. आरती और प्रसाद वितरण के दौरान भीड़ बढ़ते ही वारदात को अंजाम देती थीं और महिलाओं के गले की चेन को चुरा लेती थी. वहीं गिरोह के पुरुष सदस्य रेकी का काम करते थे. एक सप्ताह में गैंग ने शिवपुरी, ग्वालियर, जबलपुर, देवास और आगरा में 9 वारदातों को अंजाम दे चुका है. बताया जा रहा है कि सभी आरोपी तमिलनाडु के रहने वाले हैं. वर्तमान में सभी दक्षिणी दिल्ली के मदनगीर इलाके में रहते हैं.

ये भी पढ़ें: Bhopal: यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन बना मजाक, महज 8 कार्याकर्ता हुए श‍ामिल, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

पुलिस ने की सावधानी बरतने की अपील

पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. देवास एसपी का कहना है कि धार्मिक और सामाजिक में भारी भीड़ का फायदा उठाकर गिरोह सक्रिय हो जाते हैं. इन स्थानों पर महंगे आभूषण पहनकर जाने से बचें.

Exit mobile version