Bhopal Cyber Fraud: राजधानी भोपाल में नकली फिजियोथेरेपिस्ट बनकर एक बुजुर्ग से 4 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है. जालसाज ने घुटने का दर्द बिना ऑपरेशन ठीक करने का झांसा देकर बुजुर्ग को अपना शिकार बनाया. रुपए देने के बाद जब बुजुर्ग को आरोपी की बातों पर शक हुआ तो उन्होंने तुरंत बैंक जाकर 6 लाख के चेक का भुगतान रुकवा दिया. सायबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
सब्जी मंडी में शुरू हुई ठगी की कहानी
सायबर पुलिस के अनुसार सनसिटी निवासी 64 वर्षीय दीपरत्न सक्सेना बिट्टन मार्केट सब्जी मंडी गए थे. वहां एक युवक ने उनके घुटने के दर्द को देखकर बातचीत शुरू की. उसने कहा कि उसके पिता भी इसी बीमारी से परेशान थे लेकिन एक विशेषज्ञ के इलाज से पूरी तरह ठीक हो गए. बातों-बातों में युवक ने खुद को फिजियोथेरेपिस्ट बताने वाले “आशीष आचार्य” का मोबाइल नंबर दिया और इलाज का भरोसा दिलाया.
घर आकर किया ‘इलाज’, ब्लेड से लगाया चीरा
दो दिन बाद आरोपी आशीष आचार्य पीड़ित के घर पहुंचा. उसने बिना ऑपरेशन घुटने का दर्द ठीक करने का दावा किया. इलाज के नाम पर आरोपी ने घुटने पर ब्लेड से छोटा चीरा लगाया और एक उपकरण से थोड़ा तरल पदार्थ निकालकर उसे शरीर का जहरीला तत्व बताया. आरोपी ने कहा कि इसी प्रक्रिया से बीमारी जड़ से खत्म होग. इलाज के नाम पर उसने कुल 10 लाख रुपए की मांग की. बुजुर्ग की पत्नी ने एडवांस में 4 लाख रुपए नकद दे दिए और 6 लाख का चेक भी दिया.
समय रहते बचे 6 लाख
रुपए देने के बाद जब बुजुर्ग को आरोपी की बातों पर शक हुआ तो उन्होंने तुरंत बैंक जाकर 6 लाख के चेक का भुगतान रुकवा दिया. इस तरह 6 लाख रुपए बच गए. जांच में पता चला है कि गुजरात के अहमदाबाद में भी इसी तरह का गिरोह बुजुर्गों को निशाना बनाकर ठगी कर चुका है.लोन के नाम पर भी हुई ठगीइसी तरह हबीबगंज निवासी अनूप शर्मा से लोन दिलाने के नाम पर 40 हजार रुपए की ठगी हुई.आरोपी रितेश मीणा ने एटीएम कार्ड और मोबाइल लेकर खाते से पैसे निकाल लिए.बैंक जांच में पता चला कि खाते में पहले 50 हजार की फ्रॉड राशि डाली गई और फिर 40 हजार निकाल लिए गए.
ये भी पढ़ें:‘मुझे Gen-Z पर आंख मूंदकर भरोसा…’, RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- इनका विरोध देश के खिलाफ नहीं
