रायपुर. राजधानी में एक कंपनी के निदेशक की पहचान और प्रोफाइल फोटो का कथित दुरुपयोग कर 80 लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है.
PAN Card Misuse Tax Notice: मामला दिल्ली के होटल अशोका में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कुक ललित का है. आयकर विभाग को उनके पैन कार्ड से 24.62 करोड़ रुपये की कैश सेल्स का रिकॉर्ड मिला था. यह लेनदेन पैकेजिंग मैटेरियल का कारोबार करने वाली एक कंपनी से जुड़ा था. ललित ने इन लेनदेन से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया और पहचान की चोरी की शिकायत भी दर्ज कराई.
Festive Season Cyber Fraud: साइबर अपराधी नामी ई-कॉमर्स कंपनियों जैसी दिखने वाली नकली वेबसाइट तैयार करते हैं. इनका डिजाइन इतना मिलता-जुलता होता है कि असली और नकली वेबसाइट की पहचान करना मुश्किल हो सकता है. सोशल मीडिया पर भी ब्रांडेड सामान बहुत कम कीमत पर बेचने के विज्ञापन दिखाए जाते हैं.
WhatsApp Banking Fraud: साइबर अपराधी बैंक के नाम का इस्तेमाल करके फेक मैसेज भेजते हैं. मैसेज में खाते से बड़ी राशि निकलने की बात लिखकर लोगों को डराया जाता है. इसके बाद उन्हें ‘YES’ या ‘NO’ में जवाब देने के लिए कहा जाता है. इस पूरी प्रोसेस का मकसद लोगों को जल्दबाजी में कोई गलती करने के लिए मजबूर करना होता है.
साइबर ठगी के लिए बैंक खातों का इस्तेमाल कराने वालों के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन खाताधारकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के तीन बैंक खातों में कुल 58 लाख 49 हजार 783 रुपए की साइबर ठगी की रकम के संदिग्ध लेनदेन का पता लगाया है.
Raipur News: रायपुर. खम्हारडीह थाना क्षेत्र में व्हाट्सऐप पर आई फाइल डाउनलोड करना एक कारोबारी को भारी पड़ गया. साइबर ठगों ने मोबाइल में फाइल डाउनलोड होने के बाद बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड और यूनियन बैंक के चालू खाते से कुल 4 लाख 15 हजार 529.92 रुपये ऑनलाइन निकाल लिए.
रायपुर. राजधानी में साइबर ठग ने होटल की ऑनलाइन बुकिंग और मेंबरशिप का झांसा देकर एक महिला डाक्टर से 96,689 रुपये की ठगी की है. ठग ने खुद को Marriott होटल का कर्मचारी बताते हुए सस्ते में कमरा बुक कराने और मेंबरशिप कार्ड दिलाने का लालच दिया.
ग्वालियर से साइबर ठगी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया. इस ठगी में ग्वालियर से फर्जी तरीके ली गई सिमों का इस्तेमाल किया गया है.
Morena News: मुरैना जिले के किशनपुर उप स्वास्थ्य केंद्र पर स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह 11 बजे तक कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा और न ही ध्वजारोहण हुआ. ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, प्रभारी ने फोन पर मजबूरी बताई.
Gwalior News: ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने डबरा के सराफा बाजार ATM से 4 राज्यों की साइबर ठगी की रकम निकालने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों ने पैसा निकालकर उसे क्रिप्टो करेंसी में बदलने की बात स्वीकारी, ऑपरेशन Q-ATM के तहत यह तीसरी FIR दर्ज हुई.