Vistaar NEWS

Bhopal: ‘आपके खाते में आतंकियों ने 7 करोड़ जमा किए’, महिला के साथ 35 लाख की साइबर ठगी

bhopal

भोपाल

Bhopal Cyber Thagi: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से साइबर ठगी का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में ठगों ने पुलिस बनकर महिला से लाखों रुपए ठग लिए. ठगों ने पुलिस अधिकारी बनकर एक महिला को डिजिटल अरेस्ट किया . वहीं, आरोपियों ने तरीका अपनाया वो भी काफी डरावनी थी.

यह है पूरा मामला

पूरा मामला एक साल पहले का है. पुलिस ने बताया कि, साकेत नगर निवासी उमा समद्दार एलआइसी और पोस्ट आफिस एजेंट हैं. एक दिन उनके मोबाइल पर अननोन नंबर से वीडियो कॉल आया. कॉलर ने खुद को एक पुलिस अधिकारी बताया और महिला से बोला कि उसके नाम से एचडीएफसी बैंक में खाता खुला है.

आतंकियों द्वारा पैसे जमा करने की बात कही

वीडियो कॉल करने वाले ने बताया कि, इस खाते में आतंकियों ने सात करोड़ रुपये जमा किए हैं. इस कारण से पुलिस महिला को गिरफ्तार करने वाली है. ठगों ने महिला को जाल में फंसाया कि अगर महिला को गिरफ्तारी से बचना है तो अपनी जमा पूंजी बताए गए खातों में जमा कर दें. ठगों ने महिला को आश्वासन दिया कि पैसे बाद में वापस डाल दिए जाएंगे. महिला ने 29 सितंबर 2025 को 21 लाख 57 हजार 815 रुपये बताए गए खाते में जमा कर दिए.

अब तक ठग 8 लाख रुपए और भी लूट महिला ने उधार लेकर साढ़े तीन लाख रुपये और बाद में एक लाख रुपये भी बताए गए खातों में जमा कर दिए। इस तरह आरोपितों ने उससे करीब 35 लाख रुपये ऐंठ लिए. वहीं आरोपियों ने महिला की एफडी तुड़वाकर दूसरे खाते में रकम जमा करने को भी कहा. बाद में महिला ने अपनी जमा पूंजी और एफडी की रकम ठगों के खाते में जमा कर दिए.

महिला को हुआ ठगी का एहसास

लगातार पैसे मांगे जाने पर महिला को ठगी का एहसास हुआ. महिला ने साइबर क्राइम में इसकी शिकायत की. कार्रवाई को वक्त करीब 15 लाख रुपए होल्ड कराए गए. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ट्रांजेक्शन के जरिए आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

Asian Games 2026: मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में खत्म किया 28 साल का सूखा, वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर

Exit mobile version