Vistaar News Health Conclave live: चिकित्सा जगत तेजी से बदल रहा है. गंभीर से सामान्य बीमारियों तक के इलाज के लिए नित नए तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है. मॉडर्न तकनीकों को उपयोग किया जा रहा है. डॉक्टर की मेहनत एवं इस क्षेत्र से जुड़े लोग इसे और सशक्त बना रहे हैं. विस्तार न्यूज के मंच पर ऐसे चिकित्सकों और हेल्थ एक्सपर्ट जुटने रहे हैं, जिन्होंने अद्वितीय कार्य किया है.
डॉक्टर्स का सम्मान
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मिंटो हॉल में विस्तार न्यूज के मंच पर स्वास्थ्य जगत के दिग्गज जुट रहे हैं. हेल्थ कॉन्क्लेव का आयोजन हो रहा है. जहां हेल्थ एक्सपर्ट बीमारियों से लेकर स्वास्थ्य क्षेत्र में इस्तेमाल हो रही तकनीक पर विचार साझा करेंगे. इसके साथ ही इस क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग पर चर्चा होगी. चिकित्सा में असाधारण योगदान देने वाले डॉक्टर्स और इस क्षेत्र से जुड़े लोगों का सम्मान किया जाएगा.
विस्तार न्यूज हेल्थ कॉन्क्लेव में गेस्ट
1. डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल
2. कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग
3. राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल
