Vistaar Health Conclave: AI का इस्तेमाल प्रदेश के नागरिकों के स्वास्थ्य में होगा – बोले नरेंद्र शिवाजी पटेल

Vistaar Health Conclave: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मिंटो हॉल में विस्तार न्यूज के मंच पर स्वास्थ्य जगत के दिग्गज जुट रहे हैं. हेल्थ कॉन्क्लेव का आयोजन हो रहा है. इस इवेंट में आधुनिक जीवन शैली से उत्पन्न विभिन्न गंभीर बीमारियों पर विशेष परिचर्चा
vistaar news health conclave

विस्तार न्यूज हेल्थ कॉन्क्लेव

Vistaar News Health Conclave: चिकित्सा जगत तेजी से बदल रहा है. गंभीर से सामान्य बीमारियों तक के इलाज के लिए नित नए तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है. मॉडर्न तकनीकों को उपयोग किया जा रहा है. डॉक्टर की मेहनत एवं इस क्षेत्र से जुड़े लोग इसे और सशक्त बना रहे हैं. विस्तार न्यूज के मंच पर ऐसे चिकित्सकों और हेल्थ एक्सपर्ट जुटने रहे हैं, जिन्होंने अद्वितीय कार्य किया है.

डॉक्टर्स का सम्मान किया गया

भोपाल में विस्तार न्यूज हेल्थ कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग और स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल शामिल हुए. चिकित्सा के क्षेत्र में शानदार काम करने वाले डॉक्टर्स को सम्मानित किया गया.

ज़रूर पढ़ें