Vistaar NEWS

कल भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में होगा मां राजराजेश्वरी हरिद्रा कोटि कुंकुमार्चन अनुष्ठान, 50 हजार भक्त करेंगे अर्चन

Bhopal Maa Rajarajeshwari Haridra Koti Kumkumarchan lal parade ground sant shri rawatpura Sarkar

भोपाल: मां राजराजेश्वरी हरिद्रा कोटि कुंकुमार्चन अनुष्ठान के लिए तैयार मंच

Maa Rajarajeshwari Haridra Koti Kumkumarchan: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर (सोमवार) को मां राजराजेश्वरी हरिद्रा कोटि कुंकुमार्चन अनुष्ठान होने वाला है. ये कार्यक्रम संत श्री रावतपुरा सरकार के सान्निध्य में संपन्न होगा. करीब 50 हजार श्रद्धालु एक साथ मां का एक करोड़ अर्चन करेंगे. शरद पूर्णिमा के शुभ दिन पर होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली में वृद्धि करना है.

कितने बजे शुरू होगा अनुष्ठान?

मां राजराजेश्वरी हरिद्रा कोटि कुंकुमार्चन अनुष्ठान सोमवार को शाम 7 बजे से शुरू होगा, जो करीब 2.30 घंटे तक चलेगा. भोपाल में इतने बड़े स्तर पर इस तरह का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है. अर्चन-पूजन की सामग्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट की ओर से दी जाएगी. उन्हें अपने साथ लाने की जरूरत नहीं है. अनुष्ठान में शामिल होने के लिए शाम 5.30 बजे तक लाल परेड ग्राउंड पहुंचना होगा. वाराणसी, हरिद्वार, वृंदावन और रावतपुरा सरकार देवस्थानम एवं अन्य 1100 आचार्य अनुष्ठान कराएंगे.

कुंकुमार्चन के लिए हल्दी

पारंपरिक परिधान पहनना होगा

अनुष्ठान में शामिल होने के लिए सभी को पारंपरिक वेशभूषा पहनकर आना होगा. इस कार्यक्रम के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है. लोग सीधे लाल परेड ग्राउंड पहुंच सकेंगे.

क्या-क्या व्यवस्था रहेगा?

कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, एंबुलेंस, यातायात, सुरक्षा और बैठक व्यवस्था की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई है. भोपाल पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने लाल परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया. 500 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को तैनात किया गया है.

ये भी पढ़ें: 26 अक्टूबर को होगा मां राजराजेश्वरी का कुमकुम अर्चन, मंत्री सारंग ने रावतपुरा सरकार के साथ लाल परेड मैदान का किया निरीक्षण

दक्षिण भारत की तरह अनुष्ठान

अनुष्ठान ऐसे समय में हो रहा है, जब चंद्र और गुरु का विशेष गजकेसरी योग बन रहा है. यह शरद पूर्णिमा पर अद्भुत संयोग बन रहा है. दक्षिण भारत की तरह उत्तर भारत में आध्यात्मिक अनुष्ठानों से समृद्धि और सकारात्मक चेतना का विस्तार आवश्यक है.

Exit mobile version