Maa Rajarajeshwari Koti Haridra Kunkumarchana: भोपाल. राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में सोमवार को संत श्री रावतपुरा सरकार के सान्निध्य में मां राजराजेश्वरी कोटि हरिद्रा कुंकुमार्चन महाअनुष्ठान का आयोजन किया गया.
Bhopal News: मां राजराजेश्वरी हरिद्रा कोटि कुंकुमार्चन महानुष्ठान से पहले सीएम मोहन यादव ने संत श्री रावतपुरा सरकार से आशीर्वाद लिया. महाराज श्री ने शॉल, श्रीफल और मां राजराजेश्वरी की तस्वीर भेंट की. इसके साथ ही अनुष्ठान में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया.
Bhopal Traffic Diversion: वहीं इस विशाल कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने भोपाल के 7 चौराहों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया है. ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, दोपहर 3 बजे से कुल 7 चौराहों का रास्ता डायवर्ट किया जाएगा. ऐसे में लोगों के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि किन रास्तों का मार्ग डायवर्ट किया गया है, ताकि आवागमन में किसी भी तरह की कोई समस्या न हो.
Maa Rajarajeshwari Koti Haridra Kunkumarchana: संत श्री रावतपुरा सरकार के सान्निध्य में मां राजराजेश्वरी कोटि हरिद्रा कुंकुमार्चन अनुष्ठान संपन्न होगा. इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है. लाल परेड ग्राउंड में भव्य मंच तैयार किया गया है. करीब 238 तरह की सामग्री का उपयोग अर्चन के लिए किया जाएगा
Maa Rajarajeshwari Haridra Koti Kumkumarchan: मां राजराजेश्वरी हरिद्रा कोटि कुंकुमार्चन अनुष्ठान सोमवार को शाम 7 बजे से शुरू होगा, जो करीब 2.30 घंटे तक चलेगा. भोपाल में इतने बड़े स्तर पर इस तरह का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है.
भोपाल: शरद पूर्णिमा के अवसर पर 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट मां राजराजेश्वरी कोटि हरिद्रा कुंकुमार्चन अनुष्ठान की तैयारियों को लेकर आज संत शिरोमणि रावतपुरा सरकार महाराज जी का लाल परेड ग्राउंड में आगमन हुआ.