Vistaar NEWS

Bhopal: MANIT के छात्र की दर्दनाक मौत, डिवाइडर से टकराकर नाली में गिरी बाइक, किराये पर ली थी गाड़ी

Bhopal manit student road accident death

भोपाल: सड़क हादसे में मैनिट के छात्र की मौत

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MANIT) के छात्र की शनिवार (21 नवंबर) को दर्दनाक मौत हो गई है. छात्र की बाइक अनियंत्रित होकर नाली में गिर गई थी. पहले घायल को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद उसे बंसल अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. बाइक की पीछे वाली सीट पर बैठी महिला मित्र भी घायल हो गई हैं.

दोस्तों के साथ घूमने निकला था आर्थव

पुलिस के मुताबिक आर्थव नागर मैनिट में बीटेक फर्स्ट ईयर के छात्र थे. वे मूल रूप से देवास के रहने वाले थे. पिता संजीव नागर खेती करते हैं. वह दो भाइयों में छोटा था. दरअसल, आर्थव अपने दोस्तों के साथ घूमने निकले थे. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार (20 नवंबर) को अशोका गार्डन क्षेत्र से आर्थव ने बाइक रेंट पर ली थी. रात करीब 10 बजे हॉस्टल से घूमने निकले थे. जेल घाटी रोड पर उनकी बाइक फिसलते हुए डिवाइडर से टकरा गई और नाली में जा गिरी. वे घायल हो गए.

सिर में आई थीं गंभीर चोट

हादसे में आर्थव में बुरी तरह घायल हो गए थे. उनके सिर में गंभीर चोट आई थीं. घायल अवस्था में उन्हें पहले हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद उन्हें बंसल अस्पताल रेफर कर दिया गया था. जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी. बाइक की पिछली सीट पर बैठी महिला मित्र भी घायल हो गई हैं.

पुलिस मामले की जांच शुरू की

हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. जांच शुरू कर दी गई है. इसकी वजह पता लगाने की कोशिश की जा रही है. वहीं मृतक छात्र के चाचा संदेश नागर का कहना है कि आर्थव इसी पढ़ाई के लिए देवास से भोपाल आया था. परिजनों को इस मामले की सूचना दी गई है.

Exit mobile version