भोपाल: मैनिट हॉस्टल में परोसा जा रहा था दूषित खाना? फूड पॉइजनिंग की शिकायत के बाद खाद्य विभाग एक्टिव
मैनिट हॉस्टल की मेस, फाइल फोटो
भोपाल के मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MANIT) के हॉस्टल नंबर-10 में छात्रों को दूषित खाना परोसने की घटना सामने आई है. इस हॉस्टल में रहने वाली विद्यार्थियों ने फूड पॉइजिंग की शिकायत दर्ज कराई है. छात्रों की शिकायत के बाद खाद्य विभाग ने मामले को भंगीरता से लेते हुए हॉस्टल जाकर मौके पर निरीक्षण किया. इतना ही नहीं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए 7 खाद्य नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजे हैं.
इन खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
खाद्य विभाग की टीम ने हॉस्टल से उड़द दाल, मूंगफली दाना और मोटी सेवई के 3 विधिक नमूने और चना दाल, छोला, चावल और अरहर दाल के 4 सर्विलांस सैंपल जांच के लिए भेजे हैं. सबसे चौंकाने वाली बात तो ये है कि खाद्य विभाग की टीम को निरीक्षण के दौरान मेस में खाद्य लाइसेंस, कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र और अन्य जरूरी रिकॉर्ड भी नहीं मिले है.
रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
खाद्य विभाग का कहना है कि कलेक्ट किए सभी सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगा, जब इनकी रिपोर्ट आ जाएगी उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
इससे पहले भी सामने आ चुकी है घटना
इसके पहले इसी साल जुलाई के महीने में मैनिट भोपाल के हॉस्टल क्रमांक 9 और 11 में फूड पॉइजनिंग से कई छात्र बीमार पड़ गए थे. उस दौरान भी जांच में बिना वैध लाइसेंस मेस संचालन, आरओ के पानी में संदिग्ध काले कण और स्वच्छता में गंभीर खामियां पाई गई थीं.
उस समय भी तूअर दाल, काबुली चना, आरओ फिल्टर से पानी, छत पर स्थित टंकी के पानी, घी, पंपकिन सीड्स, इमली, मेस में उपयोग की जा रही अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए थे.
ये भी पढ़ें: Indore: ‘गुंजाइश न हो तो विवाह न खीचें’, हाई कोर्ट ने कहा-सहमति से तलाक के लिए 6 महीने का इंतजार जरूरी नहीं