Vistaar NEWS

CM मोहन यादव ने दिल्ली में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, कई विषयों पर हुई चर्चा

Chief Minister Mohan Yadav BJP President Nitin Navin

सीएम मोहन यादव ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार (1 सितंबर) को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की. दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में दोनों के बीच कई विषयों पर चर्चा हुई. सीएम ने नितिन नवीन को प्रदेश में चल रही सम-सामयिक विषयों की जानकारी दी. सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सीएम ने इस मुलाकात की जानकारी दी.

‘कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी’

CM मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर थे. जहां उन्होंने कई नेताओं से मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री और नितिन नवीन के बीच समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने बीजेपी अध्यक्ष को मध्य प्रदेश में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और गतिविधियों की जानकारी दी. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के विभिन्न विभागों द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए किए जा रहे नवाचारों और प्रयासों से भी भाजपा अध्यक्ष को अवगत कराया.

केंद्रीय मंत्री से भी मुलाकात की

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की. सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि आज नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से सौजन्य भेंट कर मध्य प्रदेश में जल प्रबंधन एवं सिंचाई सुविधाओं के विस्तार सहित जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की. इस दौरान मध्य प्रदेश के विकास में केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया.

ये भी पढ़ें: MP आओ, हिसाब बताओ, गलतियों के लिए जनता से मांगें माफी’, राहुल गांधी के इंदौर दौरे पर CM मोहन यादव का हमला

इसके साथ ही केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास, निवेश संभावनाओं और प्रदेश को देश के प्रमुख औद्योगिक एवं व्यापारिक केंद्र के रूप में विकसित करने से जुड़े विषयों पर चर्चा की.

Exit mobile version