Shivraj Singh Chauhan Mother Death: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. राजधानी भोपाल में आज VVIP मूवमेंट रहेगा.केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां स्वर्गीय काशी बाई के त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के कई बड़े नेता भोपाल पहुंच रहे हैं. इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है. शहर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है.
कई दिग्गज होंगे शामिल
त्रयोदशी शांति भोज और प्रार्थना सभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी शामिल होंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी भोपाल पहुंचेंगे. इसके अलावा कई राज्यों के कृषि मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, बिहार और पंजाब के कृषि मंत्री इस शोक सभा में पहुंचकर श्रद्धांजलि देंगे.
पश्चिम बंगाल के सीएम भी आ सकते
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के भी भोपाल आने की जानकारी सामने आई है. बता दें कि 30 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन हुआ था. जानकारी के मुताबिक, काशी बाई बीमार चल रही थीं. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां का उपचार एम्स में चल रहा था. जिसके बाद उन्होंने 30 अक्टूबर को अंतिम सांस ली.
शिवराज सिंह चौहान ने किया भावुक पोस्ट
अपनी मां के निधन पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 30 तारीख को भावुक पोस्ट किया था. उन्होंने लिखा कि, ‘आज हमारे पूरे परिवार के लिए अत्यंत दुःख और पीड़ा का दिन है. हमारी पूज्य माता काशी बाई हमें छोड़कर अनंत की यात्रा पर प्रस्थान कर गई हैं. माँ का जाना जीवन में एक ऐसी रिक्तता छोड़ जाता है, जिसे कोई भर नहीं सकता. आज उनकी स्मृतियाँ मन को भावुक कर रही हैं. परमपिता परमेश्वर के श्रीचरणों में प्रार्थना है कि माताजी को अपने दिव्य धाम में स्थान प्रदान करें.पूज्य माताजी का अंतिम संस्कार दोहपर 03 बजे गृह ग्राम जैत, जिला सीहोर में होगा.’
खबर अपडेट की जा रही है…
