भोपाल आएंगे सीएम योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री, शिवराज सिंह चौहान की मां को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी
Shivraj Singh Chauhan Mother Death: मध्यप्रदेश की राजधानी से इस वक्त की बड़ी खभर आ रही है. राजधानी भोपाल में आज VVIP मूवमेंट रहेगा.केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी स्वर्गीय काशी बाई के त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के कई बड़े नेता भोपाल पहुंच रहे हैं. इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है. शहर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है.
कई दिग्गज होंगे शामिल
त्रयोदशी शांति भोज और प्रार्थना सभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी शामिल होंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी भोपाल पहुंचेंगे. इसके अलावा कई राज्यों के कृषि मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, बिहार और पंजाब के कृषि मंत्री इस शोक सभा में पहुंचकर श्रद्धांजलि देंगे.
खबर अपडेट की जा रही है…



