MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पत्रकार सपना कुमारी के निधन पर दुख जताया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि भोपाल स्थित भदभदा चौराहे पर कल हुई एक सड़क दुर्घटना में पत्रकार सपना कुमारी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा रहीं सपना कुमारी पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद न्यूज चैनल के साथ जुड़ी थीं. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं.
सीएम ने आर्थिक सहायता का ऐलान किया है. मृतका के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं.
भोपाल स्थित भदभदा चौराहे पर कल हुई एक सड़क दुर्घटना में पत्रकार सपना कुमारी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा रहीं सपना कुमारी पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद न्यूज चैनल के साथ जुड़ी थीं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। मृतका के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से ₹4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) November 16, 2026
ऑफिस जाते वक्त हुआ हादसा
पूरा मामला रविवार (15 नवंबर 2026) सुबह करीब 8 बजे का है. सपना कुमारी नीलबड़ से मालवीय नगर स्थित विस्तार न्यूज़ के दफ्तर के लिए रैपिडो बाइक टैक्सी से निकली थीं. भदभदा चौराहे पर एक अन्य बाइक सवार ने रैपिडो बाइक को टक्कर मार दी. बाइक का संतुलन बिगड़ा और सपना सड़क पर गिर गईं. इससे पहले वे कुछ समझ पातीं, पीछे से एक डंपर आया, उन्हें कुचल दिया. इस हादसे में सपना कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना कमलानगर थाना क्षेत्र घटी. पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया. डंपर को जब्त कर लिया गया है. बाइक सवार (जिसने रैपिडो बाइक को कट मारा) और डंपर चालक की तलाश की जा रही है.
बिहार के बक्सर की रहने वाली थीं सपना
सपना कुमारी बिहार के बक्सर की रहने वाली थीं. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से की थी. इसके बाद उन्होंने 2 मार्च 2026 को विस्तार न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के पद ज्वॉइन किया था. माता-पिता काम के सिलसिले में असम में रहते हैं.
काम के प्रति सजग और कठोर परिश्रम करने वाली सपना कुमारी ने कम समय में ही संस्थान के सहकर्मियों के बीच अपनी जगह बना ली थी. निधन से दो दिन पहले यानी 13 नवंबर को उन्होंने ऑफिस में सबके साथ जन्मदिन मनाया था.
