Rahul Gandhi MP visit: कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी 12 सितंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर आ रहे हैं. राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनपर जमकर निशाना साधा है. सीएम मोहन यादव ने कहा कि वे मध्य प्रदेश आ रहे हैं. उनका स्वागत है, लेकिन वे अपनी पार्टी का सारा हिसाब-किताब जनता को जरूर बताएं. मध्य प्रदेश की जनता बहुत जागरुक है. राहुल गांधी जनता के बीच आएं और अपने परिवार के लंबे शासनकाल की गलतियों के लिए जनता से माफी मांगिए. पढ़ें सीएम मोहन यादव ने क्या कहा?
दरअसल, आज मंगलवार को सीएम मोहन यादव भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए इंदौर आ रहे हैं. मध्य प्रदेश की धरती पर उनका स्वागत है, लेकिन यहां आने के बाद अपने अतीत के शासनकाल का हिसाब भी जनता के सामने रखिए. सीएम ने कहा, राहुल गांधी, आपके परनाना, आपकी दादी और आपके पिता ने काफी लंबे समय तक दिल्ली में बैठकर सरकार चलाई. आप जनता के बीच आइए और उस दौरान जनता को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ा. उन सबका हिसाब दीजिए.
राहुल गांधी जनता से माफी मांगेंः सीएम मोहन
सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की जनता काफी जागरुक है. आप मध्यप्रदेश आइए, जनता के बीच और अपने परिवार के लंबे शासनकाल की गलतियों के लिए जनता से माफी मांगिए. क्योंकि यहां कि जनता इतिहास को भी जानती है और वर्तमान को भी समझती है. एमपी आपका इंतजार कर रहा है कि आप आएं और जनता के सामने जवाब दें.
ये भी पढ़ेंः बीजेपी दफ्तर के पास कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP-RSS का पुतला दहन किया, खड़गे के अपमान पर जताया विरोध
कांग्रेस पर साधा निशाना
इस दौरान सीएम मोहन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान छात्र 15 अगस्त- 26 जनवरी को लड्डू के लिए तरस जाते थे. स्कूली छात्रों को लैपटॉप, साइकल समेत कोई सुविधा नहीं दी जाती थी. कांग्रेस के जमाने में शिक्षा विभाग के हाल काफी बेहाल थे. आजादी के बाद भी मध्य प्रदेश में 55 सालों तक केवल 5 ही मेडिकल कॉलेज थे. लेकिन आज मध्य प्रदेश काफी बदल चुका है.
