MP News: अब शादियों के खाने की जांच करने पहुंचेगी खाद्य विभाग की टीम, लाइसेंस भी देखा जाएगा

FSSAI License Check Begins: खाद्य विभाग के मुताबिक, जो भी यह कारोबार चला रहा हो उसके संचालक को सुनिश्चित करना होगा कि सभी नियमों का पालन किया जाए, स्वच्छता मानकों का पालन किया जाए साथ ही खाद्य सुरक्षा लाइसेंस प्राप्त हो. बिना लाइसेंस के और नियमों का पालन न होने पर संबंधित कारोबारी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
bhopal

शादियों के खाने की जांच करने पहुंचेगी खाद्य विभाग की टीम

MP Wedding Food Inspection: देवउठनी एकादशी के साथ ही देश में शादियों का दौर शुरू हो जाता है. इसी कड़ी में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी इस भार ढेरों शादियां होंगी. इसे देखते हुए अभी से मैरिज गार्डन्स की बुकिंग फुल हो चुकी है. अक्सर शादी का खाना-खाने से लोगों की तबियत खराब होने के मामले सामने आते रहते हैं. इसी को देखते हुए खाद्य विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. खाद्य विभाग की टीम अलग-अलग इलाकों में जाकर मैरिज गार्डन में औचक निरीक्षण करेगी.

फूड इंस्पेक्टर भी जाएंगे मैरिज गार्डन

शादी में परोसा जा रहा खाना खोने लायक है य नहीं, उसकी क्वॉलिटी कैसी है, कहीं एक्सपायर्ड खाद्य सामग्रियों का उपयोग तो नहीं किया जा रहा, कहीं अनहाइजिनिक तरीकों का इस्तेमाल करके खआना तो नहीं बनाया जा रहा, इन सब चीजों की जांच खाद्य विभाग की टीम करेगी. वहीं, फूड इंस्पेक्टर जांच की अध्यक्षता करेंगे. इसके साथ ही भोपाल के सभी मैरिज गार्डनों के साथ साथ होटलों के बैंक्वेट हॉल पर खाद्य विभाग की पैनी नजर रहेगी.

स्वच्छता मानकों का पालन करना अनिवार्य

खाद्य विभाग के मुताबिक, जो भी यह कारोबार चला रहा हो उसके संचालक को सुनिश्चित करना होगा कि सभी नियमों का पालन किया जाए, स्वच्छता मानकों का पालन किया जाए साथ ही खाद्य सुरक्षा लाइसेंस प्राप्त हो. बिना लाइसेंस के और नियमों का पालन न होने पर संबंधित कारोबारी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर संचालन बंद करने की भी कार्रवाई की जा सकती है.

किराना दुकानों की भी हो सकती है जांच

खाद्य विभाग की टीम किराने की दुकानों पर भी चेकिंग करने पहुंच सकती है. हाल ही में, टीम ने कोलार रोड स्थित दीपक किराना प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा संबंधी विनियमों का उल्लंघन एवं अनियमितताएं पाई गईं. जिसे देखते हुए संचालक ने सुधार सूचना पत्र जारी किया.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें