Vistaar NEWS

15 अगस्‍त को भोपाल में CM मोहन यादव करेंगे ध्‍वजारोहण, 31 मंत्रियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी, देखें लिस्‍ट

CM Mohan Yadav on Independence Day (File photo)

सीएम मोहन यादव स्‍वतंत्रता दिवस (फाइल फोटो)

MP News: मध्य प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं. राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण और बधाई संदेश के वाचन के लिए जिम्मेदारियां तय कर दी हैं. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में ध्वजारोहण करेंगे, जबकि विधानसभा अध्यक्ष, दोनों उपमुख्यमंत्री, मंत्री और राज्यमंत्री अलग-अलग जिला मुख्यालयों पर तिरंगा फहराएंगे. शासन की ओर से यह आदेश 11 अगस्त 2026 को जारी किया गया है.

मुख्‍यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के नाम की सूची

राज्यमंत्री और राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के नाम भी शामिल हैं.

कलेक्टरों को मिली जिम्मेदारी

इसके अलावा प्रदेश के 24 जिलों में संबंधित जिला कलेक्टर स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करेंगे. इनमें रतलाम, शहडोल, नर्मदापुरम, धार, बालाघाट, पांढुर्णा, सिवनी, निवाड़ी, सीधी, बड़वानी, मऊगंज, गुना, उमरिया, आगर-मालवा, हरदा, नीमच, अशोकनगर, कटनी, भिंड, पन्ना, बैतूल, डिंडौरी, मैहर और बुरहानपुर शामिल हैं. कलेक्टर ध्वजारोहण के साथ बधाई संदेश का वाचन भी करेंगे.

ये भी पढे़ं- MP Cabinet Decisions: भोपाल-विदिशा फोरलेन को मंजूरी, मोहन कैबिनेट में इन फैसलों पर भी लगी मुहर

Exit mobile version