Vistaar NEWS

‘कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन ने जानकारी छिपाई’, राज्यसभा चुनाव को लेकर बोले सीएम मोहन यादव

mp rajya sabha election

सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है. यहां पर भारतीय जानता पार्टी की आपत्ति पर कांग्रेस उम्मदीवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया है. दरअसल, नटराजन ने हैदराबाद की एक अदालत में चल रहे एक विचाराधीन मामले की जानकारी अपने नामांकन पत्र के साथ जमा किए गए हलफनामे (शपथ पत्र) में नहीं दी थी. इसी वजह से मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किया गया है.

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने क्या कहा?

इस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए. कांग्रेस को पहले से ही आभास था कि वह राज्यसभा चुनाव हार जाएंगी. उन्होंने आगे कि कांग्रेस को निर्वाचन अधिकारी के फैसले का स्वागत करना चाहिए और मध्य प्रदेश की जनता से माफी मांगना चाहिए.

कांग्रेस का षड्यंत्र- सीएम मोहन यादव

सीएम ने कहा कि अगर आपके खिलाफ किसी भी न्यायालय में आपराधिक प्रकरणण दर्ज हो तो नामांकन के समय इसकी जानकारी सपथ पत्र में देना चाहिए. लेकिन दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ेगा कि कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के प्रकरण को छुपाकर षड्यंत्र रचा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जानबूझकर निर्वाचन अधिकारी को भ्रम में रखा मैं निर्वाचन अधिकारी के फैसले का स्वागत करता है.

कांग्रेस ने पीसी में क्या कहा?

उधर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा है कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने इसे “राज्यसभा सीट की चोरी” करार दिया. उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आज यह सबसे बड़ा सवाल है कि क्या आयोग का अस्तित्व रह गया है. कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह इस मुद्दे पर कानूनी लड़ाई लड़ेगी और पीछे नहीं हटेगी.

ये भी पढ़ें:MP Rajya Sabha Election: एमपी विधानसभा बनी अखाड़ा, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

Exit mobile version