MP Rajya Sabha Election: एमपी विधानसभा बनी अखाड़ा, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर सियासत लगातार बढ़ती जा रही है. इसी बीच एमपी विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी झड़प की खबर भी सामने आई है.
MP Rajya Sabha Election

कांग्रेस और भाजपा के बीच झड़प

मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर सियासत लगातार बढ़ती जा रही है. एक तरफ भाजपा ने तीसरी सीट पर प्रत्याशी उतारकर राज्यसभा चुनाव का पूरा गणित बदल दिया है, तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा के इस दांव से कांग्रेस की चिंता भी बढ़ गई है. इसी बीच मध्य प्रदेश विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प की खबर सामने आई है. इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है.

कांग्रेस में ‘क्रॉस वोटिंग’ डर

मध्य प्रदेश में तीन राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे चुनाव को लेकर कांग्रेस में ‘क्रॉस वोटिंग’ (Cross Voting) और विधायकों की खरीद-फरोख्त का भारी डर बना हुआ है. इस डर का नतीजा है कि पार्टी ने अपने अधिकांश विधायकों को मध्य प्रदेश से बाहर बेंगलुरु (कर्नाटक) शिफ्ट कर दिया है, ताकि मतदान तक उन्हें सुरक्षित रखा जा सके और किसी भी तरह का भटकाव न हो.

कहां जा रहे हैं एमपी कांग्रेस के विधायक?

आज भोपाल से कांग्रेस की चार्टर्ड फ्लाइट से 38 विधायकों को लेकर बेंगलुरू जाना है. हालांकि विमान को करीब 1 घंट से तक एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से उड़ान भरने की अमुमति ही नहीं मिली थी. उनका कहना था कि फ्लाइट को देश में उड़ने की अनुमति नहीं हैं.

भाजपा ने तीरसी सीट पर चला दांव

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने आज अपनी तीसरे प्रत्याशी के रुपये में निवाड़ी के महेश केवट को मैदान में उतारा है. दो सीटों पर आसानी से जीत दर्ज करने वाली बीजेपी ने तीसरी सीट पर बुंदेलखंड के ओबीसी चेहरे महेश केवट को उतारकर पूरा चुनावी गणित ही पलट दिया है.

कांग्रेस की सता रही इस बात की चिंता

काग्रेस ने दिग्विजय सिंह की जगह पर मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया था, जो अब तक निर्विरोध जीतने की उम्मीद कर रही थीं लेकिन अब भाजपा के महेश केवट के मैदान में आ जाने से मामला फंस सकता है.

ये भी पढे़ं: ‘BJP पहले अपना घर संभाले, उनके कई विधायक हमारे संपर्क में’, उमंग सिंघार बोले- कांग्रेस के सभी MLA एकजुट

ज़रूर पढ़ें