Vistaar NEWS

MP Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस विधायक प्लेन से उतरे, चुनाव आयोग जाएगी कांग्रेस

MP Rajya Sabha Election

कांग्रेस विधायक बेंगलुरू के लिए रवाना

MP Rajya Sabha Election: मध्य प्रदेश में एक राज्‍यसभा सीट को लेकर माहौल गरमाता जा रहा है. बीजेपी नेता कांग्रेस विधायकों से अपने उम्मीदवार को वोट करने की अपील की है. तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस को फिर एक बार अपने विधायकों को लेकर डर है. डर इस बात का कि ये क्रॉस वोट‍िंग न कर दें. यही वजह है कि अब सभी विधायकों की बाड़ाबंदी शुरू कर दी गई है. क्रॉस वोटिंग के डर से सभी विधायकों से करीब 10 दिनों की यात्रा की तैयारी रखने को कहा गया है. आज यानी मंगलवार (9 जून) को विधायक भोपाल से कर्नाटक रवाना होंगे. बताया जा रहा है कि करीब 20 से ज्यादा विधायक अपने परिवार के साथ बेंगलुरु जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, 5 से 7 विधायक आज नहीं जाएंगे. वे सभी कल नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ बेंगलुरु पहुंचेंगे.

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सभी विधायकों को यह कहा गया है कि वे अपनी स्वेच्छा से पार्टी के विधायकों के साथ जाने में सहज हैं तो चलें. मतलब यह कि कांग्रेस व‍िधायक जानें से मना भी कर सकते हैं. वहीं दूसरी तरफ यह भी माना जा रहा है कि इन विधायकों से राहुल गांधी भी मुलाकात कर सकते हैं. क्‍योंकि आज सुबह ही वे भी कर्नाटक पहुंच चुके हैं.

मध्य प्रदेश में चल रहे इस राजनीतिक घटनाक्रम की पल-पल की अपडेट जानने के लिए ब्लॉग पर क्‍ल‍िक करते रहें…

सुमित तिवारी

कांग्रेस पार्टी के सीनियर लीडर सज्जन सिंह वर्मा का कहना है कि सरकार के इशारे पर हमारे विमान को बेवजह रोका जा रहा है. भोपाल एयरपोर्ट के इंचार्ज अवस्थी फ्लाइट को बिना वजह डिटेन कर रहे हैं लेकिन हम जाएंगे. बता दें कि राज्यसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच कांग्रेस विधायकों को कर्नाटक शिफ्ट किया जा रहा है.

सुमित तिवारी

मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस प्रशासन के बीच झड़प की खबर सामने आ रही है.

विनय कुशवाहा

कांग्रेस विधायकों को कर्नाटक ले जा रहा 75 सीटर विमान छोटा पड़ गया है. इसकी वजह विधायकों के परिवार के सदस्यों को बताया जा रहा है.

अभय वर्मा

एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा

भाेपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई. एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के विधायकों के पहुंचने के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है. मौके पर भारी केंद्रीय बल को राजा भोज एयरपोर्ट पर तैनात किया गया है.

अभय वर्मा

एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए विधायक

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बंगले से एयरपोर्ट के लिए विधायक रवाना हुए हैं. कुछ विधायक सीधे एयरपोर्ट परिवार के साथ पहुंचे. कांग्रेस विधायक दो चार्टर में बेंगलुरू जाएंगे एक दोपहर 2:30 बजे और एक शाम को चार्टर कांग्रेस विधायकों को लेकर जाएगा. वहीं थोड़ी डर में जहांनुमा होटल में कुछ विधायक शिफ्ट होंगे.

अभय वर्मा

विधायक कमलेश्वर डोडियार गायब

राज्यसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच भारत आदिवासी पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार को दोनों ही दलों की तरफ से तवज्जो मिल रहा है. लेकिन इस बीच वह अचानक गायब हो गए. शाम से लेकर कुछ घंटे तक संपर्क से बाहर रहे. विधायक के दोनों ही माेबाइल नंबर भी बंद बताए जा रहे हैं. कई नेता उनकी खोज खबर में जुटे हैं.

अभय वर्मा

जीतू पटवारी ने जारी किया पत्र

विधायकों की शिफ्टिंग के बीच जीतू पटवारी ने एक पत्र जारी किया है. इस पत्र में पटवारी ने विधायकों को एकजुट रहने के साथ-साथ मध्‍य प्रदेश के लोगों के लिए मौजूदा स्थिति पर पत्र लिखा है. जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा महिला विरोधी चेहरा दिखा चुकी है. राज्यसभा के लिए बीजेपी ने तीसरा उम्मीदवार चुनाव के लिए उतार दिया वह महिला विरोधी हो चुकी है. उन्‍होंने कहा कि 50 प्रतिशत आरक्षण की बात करती है, बीजेपी का चेहरा बेनकाब हो चुका है.

अभय वर्मा

स्‍पेशल प्‍लेन से जाएंगे बेंगलुरु

कांग्रेस ने 180 सीट का स्पेशल प्लेन बुक किया है. दोपहर 2.30 बजे विशेष विमान रवाना होगा. भोपाल से बेंगलुरु रवाना होंगे कांग्रेस के विधायक. अगले 9 दिन एक रिसॉर्ट में रहेंगे.

अभय वर्मा

बीजेपी महिला विरोधी पार्टी – उमंग सिंघार

एमपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि तरफ बीजेपी महिलाओं की बात करती है दूसरी तरफ़ बीजेपी ने एमपी में राज्यसभा उम्मीदवार महिला के खिलाफ उतार दिया है. बीजेपी महिला विरोधी पार्टी है. बीजेपी एमपी में गड़बड़ करना चाहती है इसलिए नज़र रखना जरूरी है.

अभय वर्मा

कांग्रेस विधायकों को एकजुट करने में व्‍यस्‍त जीतू पटवारी

आज कांग्रेस विधायक कर्नाटक के लिए रवाना होंगे. लेकिन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार साथ नहीं जाएंगे. वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष जीतू पटवारी विधायकों की हाजिरी और एकजुटता में व्‍यस्‍त नजर आ रहे हैं.

उमंग सिंघार आज ग्वालियर में हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के पुरस्‍कार बांटेंगे. कांग्रेस इस समय दो मैच चला रही है. एक मैच राज्यसभा का वहीं दूसरा किकेट मैच. ऐसे में कांग्रेस अपने सभी विधायकों को राज्यसभा चुनाव से पहले कर्नाटक भेज रही है.

Exit mobile version