सिंघार ने कहा कि नामांकन रद्द होने के बाद जब हमारे नेता और विधायकों ने रिटर्निंग ऑफिसर से पूछा कि आपने इतनी बड़ी गलती क्यों की. इस पर रिटर्निंग ऑफिसर ने अपनी लाचारी जाहिर की. आरओ ने हमारे विधायकों से कहा कि उन्हें अपनी नौकरी बचानी है. हालांकि कांग्रेस नेता के इस दावे पर अभी तक आरओ की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
MP Rajya Sabha Election: मध्य प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं और विधायकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपनी बात मीडिया के सामने रखी.
MP Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव की मतदान और मतगणना प्रक्रिया से पहले होने वाली यह सुनवाई बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसके नतीजे चुनाव की दिशा बदल सकते हैं.
रामेश्वर शर्मा ने कहा, 'दिग्विजय सिंह 10 साल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं. उन्हें निर्वाचन आयोग और हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट की कार्यशैली के बार में पता है. लेकिन फिर भी उन्होंने इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी की.'
चोडनकर ने आगे कहा, 'रिटर्निंग ऑफिसर इस तरह नॉमिनेशन रिजेक्ट ही नहीं कर सकते. बहुत सारे नियम हैं. इलेक्शन कमीशन ने अपना काम सही तरीके से नहीं किया है. लेकिन अब हम सुप्रीम कोर्ट गए हैं. हमको पूरी तरह यकीन है कि सुप्रीम कोर्ट अपना काम बखूबी करेगा. सुप्रीम कोर्ट पूरा मामला एक मिनट में सॉल्व कर देगा.'
कांग्रेस के सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी पर पाटिल ने तंज कसा.उन्होंने कहा, 'जाने के लिए मनाही नहीं है. वो सुप्रीम कोर्ट जाए, अंतर्राष्ट्रीय अदालत में जाएं. लेकिन जो सही है, वो सही ही होगा.'
तीसरी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज हो गया था, जिसके बाद गुरुवार को बीजेपी के तीनों प्रत्याशियों को जीत का सर्टिफिकेट मिल गया है. हालांकि अब रिटर्निंग ऑफिसर के नामांकन खारिज होने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट पहुंची है.
MP Rajya Sabha Election: कांग्रेस ने भारत चुनाव आयोग से इस पर जवाब मांगा था, लेकिन अभी तक पार्टी को जवाब नहीं मिला है. मामले में कांग्रेस पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.
MP Rajya Sabha Election: कांग्रेस के इस उपवास वाले प्रदर्शन में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कई बड़े नेता शामिल हुए हैं.
MP Rajya Sabha Election: कांग्रेस ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ बताया है, जबकि भाजपा इसे कांग्रेस की आंतरिक स्थिति का परिणाम बता रही है.