Vistaar NEWS

लोकभवन में कांग्रेस विधायक धरने पर बैठे, पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

Congress MLAs protest outside the Chief Minister's residence.

मुख्यमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन.

MP News: मध्य प्रदेश में लोकभवन में कांग्रेस विधायक धरने पर बैठ गए हैं. नीट परीक्षा फर्जीवाड़ा, दिल्ली में हुए बच्चों पर हमले और धर्मेंद्र प्रधान के स्थिति की मांग को लेकर विपक्ष धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई है. लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ती जा रही है.

जल्द ही पहुंचेंगे PCC चीफ जीतू पटवारी

दिल्ली में पीएम आवास पर धरने पर बैठे राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. जिसके विरोध में भोपाल समेत पूरे मध्य प्रदेश में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है. लोकभवन में कांग्रेस विधायक फिलहाल धरने पर बैठे हैं. बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत तमाम नेता जल्द ही लोकभवन पहुंचेंगे.

सदन में पास हुआ UCC बिल

आज मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन था. सदन में कई बिल पेश किए गए, इनमें सबसे ज्यादा चर्चा यूसीसी बिल की थी. इसको लेकर जमकर हंगामा हुआ. हालांकि हंगामे के बीच यूसीसी बिल पास कर दिया गया. इस दौरान यूसीसी पर बोलते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जय श्री राम के नारे सदन में लगवाए. कांग्रेस विधायकों ने यूसीसी का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया.

ये भी पढे़ं: MP में राज्यसभा चुनाव को हाई कोर्ट में चुनौती, मीनाक्षी नटराजन ने दायर की याचिका, कहा- नामांकन प्रक्रिया में भेदभाव किया

Exit mobile version