Vistaar NEWS

कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान, MP के इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

Kamleshwar Patel, Sajjan Singh Verma and Shobha Oza

कमलेश्वर पटेल, सज्जन सिंह वर्मा और शोभा ओझा

MP News: कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के लिए 208 ऑब्जर्वर की नियुक्ति की है. इन पर्यवेक्षकों अलग-अलग जिलों में तैनात किया जाएगा. यहां वे अभियान गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे और रिपोर्ट कांग्रेस कार्यालय को भेजेंगे. मध्य प्रदेश से कई नेताओं को जिम्मेदारी मिली है. इनमें कमलेश्वर पटेल, अरुण यादव, सज्जन सिंह वर्मा, पीसी शर्मा, सचिन यादव, बाला बच्चन, विजय लक्ष्मी साधो, सुखदेव पनसे और शोभा ओझा जैसे नेता शामिल हैं.

शोभा ओझा ने खुशी जाहिर की

कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जानकारी दी कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के अंतर्गत AICC पर्यवेक्षक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति मैं आभार एवं कृतज्ञता प्रकट करती हूं.

उन्होंने आगे लिखा कि लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की गरिमा और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा के संकल्प के साथ हम देश के कोने-कोने तक वोट चोरी के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे. यह संघर्ष केवल वोट बचाने का नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और देश के भविष्य को सुरक्षित रखने का संकल्प है. लोकतंत्र की रक्षा के इस अभियान में पूरी निष्ठा, प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के साथ अपनी ज़िम्मेदारी निभाऊंगी.

ये भी पढ़ें: इंदौर में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय की बड़ी बैठक, MLA मालिनी गौड़ बोली- बैठक का क्या फायदा, काम नहीं होते

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान

कांग्रेस 24 अक्तूबर तक ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान चला रही है. वोटर लिस्ट में गड़बड़ियां, चुनाव में पारदर्शिता और मताधिकार का मुद्दा उठाएगी. पार्टी ब्लॉक स्तर तक जाएगी और लोगों को इस बारे में जागरूक करेगी. विरोध मार्च, साइकिल रैलियां और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

Exit mobile version