Vistaar NEWS

Haj 2027: हज यात्रा पर जाने वालों के लिए खुशखबरी! 17 अगस्त तक जमा कर सकेंगे अग्रिम हज राशि

Representative image

सांकेतिक तस्‍वीर

Pilgrims Allowed Till August 17: हज-2027 के लिए प्रोविजनल रूप से चयनित यात्रियों को अग्रिम हज राशि जमा करने के लिए अब कुछ और समय मिल गया है. हज कमेटी ऑफ इंडिया ने राशि जमा करने की अंतिम तारीख 10 अगस्त से बढ़ाकर 17 अगस्त 2026 कर दी है. मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी ने इसकी जानकारी देते हुए सभी चयनित यात्रियों से तय समय सीमा के भीतर भुगतान पूरा करने की अपील की है.

1 लाख 52 हजार 300 रुपये जमा करना जरूरी

हज कमेटी ऑफ इंडिया के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय से मिले पत्र के मुताबिक, हज-2027 के लिए प्रोविजनल रूप से चयनित प्रत्येक यात्री को 1 लाख 52 हजार 300 रुपये अग्रिम हज राशि के तौर पर जमा करने होंगे. यात्री यह भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए हज कमेटी की वेबसाइट या हज सुविधा ऐप पर कर सकते हैं.

बैंक शाखाओं में भी भुगतान की सुविधा

यात्री भारतीय स्टेट बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी शाखा में निर्धारित पे-इन-स्लिप के माध्यम से भी राशि जमा कर सकते हैं. बैंक के जरिए भुगतान करने वाले यात्रियों को राशि जमा करने के बाद बैंक रेफरेंस नंबर दर्ज करना होगा.

शॉर्ट हज पैकेज वालों पर भी लागू होगी समय सीमा

राज्य हज कमेटी ने स्पष्ट किया है कि शॉर्ट हज पैकेज का विकल्प चुनने वाले यात्रियों को भी 17 अगस्त तक निर्धारित अग्रिम राशि जमा करनी होगी. सभी चयनित यात्रियों से समय सीमा का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है.

बेशकीमती हीरों की सूची में शामिल

पन्ना लंबे समय से अपने बेशकीमती हीरों के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध है. यहां आए दिन खदानों में काम करने वाले मजदूरों की किस्मत चमकती है और उन्हें खुदाई के दौरान छोटे-बड़े आकार के हीरे मिलते हैं. अब 17 कैरेट का यह नायाब हीरा भी पन्ना की हीरा खदानों से निकलने वाले बेशकीमती हीरों की सूची में शामिल हो गया है.

पार्टनरों को मिलेगी नियमानुसार राशि

हीरा कार्यालय में जमा किए गए इस हीरे की गुणवत्ता और कीमत का अंतिम आकलन विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा. इसके बाद नियमानुसार इसकी नीलामी कराई जाएगी. नीलामी से मिलने वाली राशि में से सरकारी रॉयल्टी और अन्य निर्धारित शुल्क काटने के बाद शेष राशि संबंधित पार्टनरों को नियमानुसार दी जाएगी.

ये भी पढे़ं- MP Police Bharti: एमपी पुलिस में जल्द होगी 20 हजार पदों पर भर्ती, इन जातियों को मिलेगा बड़ा फायदा, सीएम ने किया ऐलान

Exit mobile version