Vistaar NEWS

Weather News: सावधान! बदलने वाला है एमपी का मौसम, 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 3 दिन बरसेंगे बादल

aaj ka Mausam

फाइल फोटो

Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है. मानसून सिस्टम के असर से मध्य प्रदेश के कई जिलों भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में बारिश हुई. हालांकि कई जिलों में लोगों को भारी उमस का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार यूपी के ऊपर बने चक्रवात और और वहां से गुजर रही मानसूनी द्रोणिका की वजह से उत्तरी और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जोरों पर है.

क्या है राजधानी का हाल?

भोपाल की बात करें तो इन दिनों राजधानी में रुक-रुककर बारिश हो रही है. शहर में दिनभर बादल छाए रहते हैं. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राज्य के उत्तरी इलाके के कुछ जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट है. गुरुवार को ग्वालियर, भिंड, मरैना, दतिया, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और दमोह में भारी बारिस की संभावना जताई जा रही है.

इन जिलों भी बारिश का अलर्ट

इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, गुना, अशोकनगर, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, दमोह और निवाड़ी में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें: TMC के बागी गुट में सब ठीक ? तीन मुस्‍ल‍िम सांसदों की दूरी से उठे बड़े सवाल

Exit mobile version