Vistaar NEWS

Weather News: ग्वालियर-चंबल समेत उत्तरी एमपी में होगी आफत की बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update

फाइल फोटो

Weather Update: मध्य प्रदेश में रुक-रुक के बारिश का दौर लगातार जारी है. प्रदेश के कई इलाकों में बीते दिन यानी 6 अगस्त को तेज बारिश की देखी गई है. भोपाल में आस-पास भी लगातार बारिश हो रही है. ऐसे में मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 जिलो में तेज बारिश का अलर्ट जारी है. मौसम विभाग का कहना है आने वाले कुछ दिनों में ग्वालियर-चंबल समेत बुंदेलखंड क्षेत्र में भारी बारिश हो सकती है.

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट (Rain Alert Districts)

मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार मुख्य रूप से इन जिलों में झमाझम बारिश की संभावना है.

ग्वालियर-चंबल संभाग: ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, श्योपुर, मुरैना, भिंड और दतिया.

बुंदेलखंड और बघेलखंड क्षेत्र: सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली.

अन्य जिले: नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा और राजगढ़.

कई मौसमी प्रणालियां एक्टिव

मौसम विज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में कई मौसमी प्रणालियां एक साथ एक्टिव हैं. मीन सी लेवल ट्रफ फिरोजपुर, रोहतक, शाहजहांपुर, कानपुर और डाल्टनगंज से होते हुए उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी चक फैली है. वहीं वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 5.8 किमी की ऊंचाई पर 73 डिग्री ईस्ट और 31 डिग्री नॉर्थ पर ट्रफ के रूप में बना हुआ है.

ये भी पढे़ं- MPESB Recruitment 2026: MPESB में 2306 पदों पर भर्ती का मौका, 200 पटवारी की वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

Exit mobile version