MPESB Recruitment 2026: MPESB में 2306 पदों पर भर्ती का मौका, 200 पटवारी की वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका
2306 Posts Including 200 Patwari: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने समूह-2 उपसमूह-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत पटवारी, सहायक लेखापरीक्षक, डेटा एंट्री ऑपरेटर, पंचायत समन्वय अधिकारी समेत कई पदों पर कुल 2,306 भर्तियां भरी जाएंगी.
18 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 18 अगस्त 2026 तक MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट या MP Online पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं. चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति मध्य प्रदेश के कई सरकारी विभागों और संस्थानों में की जाएगी.
पटवारी के 200 पदों पर भर्ती
MPESB की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती परीक्षा के जरिए पटवारी के 200 पदों पर भी नियुक्ति की जाएगी. इन पदों का जिलावार विवरण अलग से जारी किए गए हैं. पटवारी पद के लिए योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया दूसरे पदों से अलग हो सकती है. ऐसे में उम्मीदवार आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता के अनुसार ही आवेदन करें.
MPESB Recruitment 2026 पदों की जानकारी
कुल पद-2,306
राज्य कृषि विपणन बोर्ड-530 पद (सहायक उप निरीक्षक सहित)
पंचायत राज विभाग- 373 पद
स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन- 118 पद
सहकारिता विभाग- 105 पद
महिला एवं बाल विकास विभाग- 88 पद
उद्योग संचालनालय- 45 पद
दूसरे विभागों में- 1,047 पद
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री, CPCT स्कोर कार्ड या कंप्यूटर ज्ञान और मध्य प्रदेश रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना जरूरी है. हालांकि, पटवारी पद पर चयनित अभ्यर्थी 3 साल के अंदर CPCT पास कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें.
आयु सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए. बता दें कि आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी.
ये भी पढ़ें-अब गांव में भी बनेगा बच्चों का आधार कार्ड, जानें बाल आधार बनवाने का पूरा प्रोसेस
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये और SC, ST, OBC, EWS और दिव्यांग के लिए 250 रुपये फीस है. इसके अलावा आवेदन के तरीके के अनुसार 20 या 60 रुपये एक्स्ट्रा फीस देना होगा.