मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां के ब्यावरा में भोपाल बायपास ब्रिज पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर ब्रिज की दीवार से टकरा गई. ये हादसा इतना खतरनाक था कि बस ऊपर की सीट पर सो रहे यात्री सीधा खिड़कियों से सीधा ब्रिज के नीचे गिर गए. हादसे में 4 लोगों के मौत की खबर हैं. मृतकों में कर्नाटक के एस सब इंस्पेक्टर की भी जान चली गई.
कानपुर से इंदौर जा रही थी बस
जानकारी के मुताबिक, बस कानपुर से इंदौर जा रही थी. ब्रिज के कर्व पर बस अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई. हादसे के बाद सड़क पर शव पड़े थे और मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन की टीम के साथ मिलकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला. हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है.
राजगढ़ एसपी ने दी जानकारी
राजगढ़ एसपी अमित तोलानी ने कहा, ” प्रथम दृष्टया ये घटना ओवर स्पीड की वजह से हुई, ऐसा प्रतीत हो रहा है. जिस जगह पर बस ब्रिज की दीवार से टकराई वहां, एक कर्व भी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हादसे में बेंगलुरु की सायबर सेल में पदस्थ सब इंस्पेक्टर रवि केबी पिता बसप्पा की भी मौत हुई है. वे एक आरोपी को पकड़ने के लिए आ रहे थे.
ये लोग हुए घायल
जानकारी के मुताबिक, इनमें जौनपुर, कानपुर, अलीगढ़, सीतापुर और बेंगलुरु के यात्री शामिल हैं. घायलों में अमित कुमार प्रताप विनोद कुमार सिंह (40), मीनू सिंह (37), रक्षित सिंह (13), सुरेंद्र प्रताप सिंह (68), रवि शर्मा (42), पार्थ शर्मा (8), सुमन शर्मा (36), श्रीनिवास (50), केशव (28), रमेश नायक, सोनू (39) और विश्वनाथ (39) शामिल हैं.
ये खबर भी जरूर पढ़ेंः टी शर्ट में भोले बाबा और भगवा चोला… सावन में ऐसे कर रहे थे गांजा तस्करी, RPF ने दबोचा
