दिल्ली की तरह अब भोपाल-इंदौर के मेट्रो स्टेशनों पर खोलें दुकान, टेंडर जारी, जानें किराया और आवेदन प्रक्रिया
मेट्रो स्टेशन (फाइल फोटो)
अगर आपने दिल्ली मेट्रो में सफर किया है तो वहां स्टेशनों पर देखा कि फूड स्टॉल, बुक स्टॉल जैसी और भी कई तरह की दुकानें लगी रहती हैं. अब इस तरह भोपाल-इंदौर के मेट्रो स्टोशनों पर भी आप को अपनी दुकानें खोलने का मौका मिलेगा. आज के समय में मेट्रो केवल सफर करने , बल्कि बड़ा कमर्शियल हब बन गई है. दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर अब मध्य प्रदेश मेट्रो ने भी स्टेशनों पर स्टॉल के लिए टेंडर निकाले हैं.
MPMRCL ने निकाली फ्रेश बिड
MPMRCL ने अभी फ्रेश बिड निकाली है. भोपाल में बोर्ड ऑफिस स्क्वायर पर 710 sqm और सुभाष नगर पर 2520 sqm, कुल 3230 sqm स्पेस उपलब्ध है. इंदौर में ISBT, हीरानगर और बापट स्टेशन पर 1400 sqm स्पेस है. एमपी मेट्रों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप इन टेंडरों के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
ये रही आवेदन की प्रक्रिया
सबसे पहले संबंधित मेट्रो की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद Property Business या Tenders सेक्शन में लोकेशन, साइज और EMD देखें. भोपाल में EMD 1.20 लाख से 4.20 लाख तक है. टेंडर फॉर्म भरने के बाद फीस लगभग 1770 रुपये और सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करें. जो भी डॉक्यूमेंट मांगे गए है वह अपलोड करें. बोली जीतने के बाद लाइसेंस एग्रीमेंट साइन होता है. DMRC में 3 से 9 साल, MP मेट्रो में 10 साल का लाइसेंस है जिसमें 2 साल का लॉक-इन जरूरी है. इसके बाद कब्जा मिलने के बाद नगर निगम से ट्रेड लाइसेंस और फूड बिजनेस के लिए fssai लाइसेंस लें.
कितना होगा किराया?
आपकी दुकान का किराया और फुटफॉल और लोकेशन पर निर्भर करता है. ये किराया 10,000 रुपये महीने से शुरू होकर 1 लाख रुपये तक जा सकता है. MP मेट्रो में हर साल 5% की बढ़ोतरी होगी और GST, बिजली-पानी अलग लगेगा.



