Vistaar NEWS

MP Weather Update: एमपी में सक्रिय हुए 3 मानसूनी सिस्‍टम! IMD ने 12 जिलों में जारी किया अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट

Weather Update Today

कैसा रहेगा आज का मौसम

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक साथ तीन मजबूत मानसूनी सिस्टम सक्रिय होने से मौसम ने फिर करवट ली है. मौसम विभाग ने प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में अगले 48 घंटे तक भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. शुक्रवार को उज्जैन समेत 12 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर सहित कई अन्य शहरों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है.

मालवा-निमाड़ में सबसे ज्यादा असर

मौसम केंद्र के अनुसार मालवा और निमाड़ क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित रह सकते हैं. रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर और धार में अति भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं नीमच, आगर-मालवा, उज्जैन, देवास, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर और छिंदवाड़ा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में भी होगी बारिश

इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, खंडवा, मंदसौर, शाजापुर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.

अब तक सामान्य से 15 प्रतिशत कम बारिश

मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के अनुसार, प्रदेश में अब तक औसतन 14.7 इंच (373.3 मिमी) बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि इस अवधि तक 17.2 इंच (438.3 मिमी) वर्षा होनी चाहिए थी. यानी अब तक सामान्य से करीब 2.5 इंच या 15 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है.

ये भी पढे़ं- MP Weather: एमपी में मेहरबान हुआ मानसून! IMD ने 5 जिलों में जारी किया अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Exit mobile version