MP Weather Update: एमपी में सक्रिय हुए 3 मानसूनी सिस्‍टम! IMD ने 12 जिलों में जारी किया अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट

MP Weather Update: शुक्रवार को उज्जैन समेत 12 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर सहित कई अन्य शहरों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है.
Weather Update Today

कैसा रहेगा आज का मौसम

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक साथ तीन मजबूत मानसूनी सिस्टम सक्रिय होने से मौसम ने फिर करवट ली है. मौसम विभाग ने प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में अगले 48 घंटे तक भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. शुक्रवार को उज्जैन समेत 12 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर सहित कई अन्य शहरों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है.

मालवा-निमाड़ में सबसे ज्यादा असर

मौसम केंद्र के अनुसार मालवा और निमाड़ क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित रह सकते हैं. रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर और धार में अति भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं नीमच, आगर-मालवा, उज्जैन, देवास, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर और छिंदवाड़ा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

खबर को अपडेट किया जा रहा है…

ज़रूर पढ़ें