MP News: मध्य प्रदेश के 20 अधिकारी-कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नाम का ऐलान किया गया है. गृह मंत्रालय ने सूची जारी कर दी है. 16 अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक और 4 अधिकारियों को विशिष्ट सेवा पदक दिया जाएगा. जानकारी के मुताबिक पदकों का वितरण अगले साल 15 अगस्त 2027 को किया जाएगा.
इन अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा
राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक: पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह, विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त में निरीक्षक अनिल कुमार भदौरिया और आरक्षक राज लोचन प्रसाद दुबे को प्रदान किया जाएगा.
सराहनीय सेवा पदक: पुलिस उप महानिरीक्षक खरगोन सिमाला प्रसाद, पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर यशपाल सिंह राजपूत, पुलिस अधीक्षक उमरिया विजय कुमार भगवानी, निरीक्षक हरनारायण जायसवाल, निरीक्षक विजय चौधरी, निरीक्षक अमित जैन, निरीक्षक अनीता कदम और निरीक्षक रजनी तिवारी शामिल हैं.
उप निरीक्षक डॉ. संतोष यादव, सहायक उप निरीक्षक दिनेश चंद नागर, सहायक उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह बैस, प्रधान आरक्षक भास्कर प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक भाग सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक सत्य नारायण यादव, आरक्षक संतोष कुमार नायक और आरक्षक संतोष कुमार परिहार.
सीएम 47 विभूतियों को सम्मानित करेंगे
सीएम मोहन यादव लाल परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे. सलामी ग्रहण करेंगे. इस मौके पर 47 लोगों को सम्मानित करेंगे. दो सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक भी प्रदान करेंगे. इसके साथ ही 9 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा पदक और 33 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित करेंगे.
