Vistaar NEWS

Bhopal: कमला पार्क की सड़क पर रात भर डटे रहे इंटर्न डॉक्‍टर, हमीदिया OPD-OT का आज बहिष्‍कार, केवल इमरजेंसी सेवा चालू

Intern doctors' protest

इंटर्न डॉक्‍टर का प्रदर्शन

Bhopal News: भोपाल में एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर शुरू हुआ आंदोलन मंगलवार सुबह तक जारी रहा. मुख्यमंत्री निवास की ओर मार्च के दौरान लाठीचार्ज और वॉटर कैनन के इस्तेमाल के विरोध में प्रदर्शनकारी इंटर्न डॉक्टर रातभर कमला पार्क की सड़क पर बैठे रहे.

अब जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जेडीए) भी उनके समर्थन में उतर आया है. मंगलवार को हमीदिया अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर नियमित ओपीडी और इलेक्टिव ओटी का बहिष्कार करेंगे, हालांकि आपातकालीन सेवाएं जारी रखी जाएंगी.

एबीवीपी ने लाठीचार्ज की निंदा की

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने प्रदर्शन के दौरान इंटर्न डॉक्टरों पर लाठीचार्ज और वॉटर कैनन के इस्तेमाल की आलोचना की है. संगठन का कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखना लोकतांत्रिक अधिकार है. एबीवीपी ने घायल डॉक्टरों को निशुल्क उपचार देने, पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों व पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है.

खबर को अपडेट किया जा रहा है…

Exit mobile version