Vistaar NEWS

एमपी डीजीपी कैलाश मकवाना 30 नवंबर को होंगे रिटायर, नहीं मिला एक दिन का एक्सटेंशन

DGP kailash makwana

मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना

मध्य प्रदेश के वर्तमान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना 30 नंबवर 2026 को रिटायर होने जा रहे हैं. 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे कैलाश मकवाना ने 1 दिसंबर 2024 को एमपी के डीजीपी का चार्ज संभाला था. गृह विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है. उन्होंने एक दिन का अतिरिक्त एक्सटेंशन मांगा था, जो उन्हें नहीं मिला है. डीजीपी कैलाश मकवाना की इस मांग पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को निर्णय ले लिया था.

1 दिसंबर को ज्वाइन करेंगे नए डीजीपी

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक डीजीपी का कार्यकाल दो साल होने को लेकर पीएचक्यू द्वारा गृह विभाग को रिटायरमेंट की तारीख फाइनल करने संबंधी प्रस्ताव के बाद विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी. कैलाश कमवाना के रिटायरेंट के साथ ही ये भी तय हो गया है कि मध्य प्रदेश के नए डीजीपी 1 दिसंबर को ज्वाइन करेंगे.

बता दें कि पीएचक्यू ने गृह विभाग को पिछले दिनों यह प्रस्ताव भेजा था कि चूंकि डीजीपी मकवाणा ने दो दिसंबर 2024 को जॉइन किया था. इसलिए उन्हें रिटायरमेंट दो दिसंबर 2026 को दिया जाए क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने डीजीपी के कार्यकाल की अवधि दो साल तय कर रखी है.

कौन हो सकता है नया डीजीपी?

हालांकि अभी तक एमपी के नए डीजीपी के नाम का खुलासा नहीं हुआ है. प्रदेश में डीजीपी चयन की प्रक्रिया को लेकर तीन नामों को लेकर चर्चा हो चुकी है. इधर, गृह विभाग ने तीन नामों का पैनल मध्य प्रदेश सरकर को दे भी दिया है. पुलिस मुख्यालय में चर्चा है कि स्पेशल डीजी पंकज श्रीवास्तव, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव में से किसी एक अधिकारी को मध्य प्रदेश का नया डीजीपी बनाया जा सकता है.

Dhar News: SAF जवान पर बदमाशों ने चलाई गोली, गंभीर हालत में इंदौर रेफर

मध्यप्रदेश सरकार ने डीजीपी की नियुक्ति के लिए यूपीएससी को 12 आईपीएस अधिकारियों के नामों का प्रस्ताव भेजा था . अब यूपीएससी इन अधिकारियों की सेवा संबंधी जानकारी और निर्धारित मानकों के आधार पर रिकॉर्ड की जांच करेगा. प्रक्रिया पूरी होने के बाद पैनल तैयार किया जाएगा और राज्य सरकार को भेजा जाएगा. इसी पैनल में शामिल नामों में से सरकार डीजीपी का चयन कर सकती है.

Exit mobile version