MP News: मध्य प्रदेश के बालाघाट दौरे पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आने वाले हैं. राहुल गांधी के आने पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने तंज कसा है. मंत्री विजयवर्गीय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी देश या विदेश में कहीं भी घूम सकते हैं और इस पर कोई भी प्रतिक्रिया देना व्यर्थ है.
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अक्सर एकांतवास के लिए कभी थाईलैंड तो कभी कहीं और निकल जाते हैं, इसलिए उनके दौरों और यात्राओं पर किसी प्रकार की खास टिप्पणी करने की आवश्यकता नहीं है. कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष कहीं भी आने-जाने के लिए स्वतंत्र हैं.
15 दिन में दूसरी बार एमपी आ रहे राहुल गांधी
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बीते 15 दिनों में दूसरी बार मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं. राहुल गांधी 1 अक्टूबर को बालाघाट आएंगे. राहुल बालाघाट में मृत आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे इससे पहले वह छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए इंदौर आए थे.
बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत
दरअसल, मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रहस्यमयी बीमारियों से करीब 30 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई थी. बच्चों के बीमार होने और मौत की खबर सामने आने के बाद से ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची. साथ ही पीड़ित लोगों की मदद की गई. इलाज मिलने के बाद कुछ बच्चे ठीक भी हुए हैं.
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके आ चुके हैं बालाघाट
पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए पहले कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके बालाघाट आ चुके हैं. उन्होंने वहां पहुंचकर मृतक बच्चों के परिवारों से मुलाकात की थी. इस दौरान वहां हंगामा भी हुआ था. अब बालाघाट में राहुल गांधी आ रहे है, जो पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने पहुंचेंगे.
राहुल गांधी बालाघाट आने से पहले महाराष्ट्र के गोंदिया पहुंचेंगे. इसके बाद यही से वहा बालाघाट के लिए रवाना होंगे और जगला गांव पहुंचेंगे. राहुल गांधी पीड़ित परिवाराें से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करेंगे. इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
ये भी पढे़ं- ‘728 वोटरों में से केवल 1 बचा…’, SIR विवाद बीच राहुल गांधी ने SDM को लगाया फोन, बोले-आपको अलग तरीके से देखेंगे
