‘वोट चोरी से देशद्रोह तक…’, SIR विवाद पर राहुल गांधी का ECI और BJP पर तीखा हमला

SIR Controversy: SIR विवाद के बीच राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ को संविधान पर हमला बताया है. उन्‍होंने BJP, RSS और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
RAHUL GANDHI (17)

राहुल गांधी

Rahul Gandhi Attack ECI and BJP: चुनावी वोटर लिस्ट में बदलाव को लेकर चल रहा SIR विवाद अब और गरमा गया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर चुनाव आयोग के साथ-साथ बीजेपी और RSS पर भी तीखा हमला बोला है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि वोटों की कथित चोरी भारतीय नागरिकों के खिलाफ अपराध और संविधान पर हमला है. उन्होंने इसे अंजाम देने वालों पर ‘देशद्रोह’ का आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में इंसाफ होगा.

राहुल गांधी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब चुनाव आयोग के भीतर कथित मतभेदों को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है. यही वजह है कि राहुल का यह बयान सरकार पर बड़ा हमला माना जा रहा है.

राहुल ने मीड‍िया र‍िपोर्ट में क्‍या कहा?

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म x पर एक वीड‍ियो शेयर किया है. इसमें उन्‍होंने कहा कि मैं इलेक्शन कमीशन और इलेक्शन ऑफिसर्स को साफ कह रहा हूं कि आप जो कर रहे हो गलत कर रहे हो. ये राजद्रोह है, देश के खिलाफ है. टाइम आएगा. हम आपको पकड़ेंगे. बचने वाले नहीं हो.

कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- बीजेपी और निर्वाचन आयोग मिलकर हमारी लोकतंत्र को नष्ट करने और लोगों की आवाज छीनने की साजिश रच रहे हैं. सबसे बड़ा देशद्रोह कार्य है वोट चोरी.

मीड‍िया र‍िपोर्ट के बाद मचा बवाल

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 मौकों पर आयोग के कुछ फैसलों और आदेशों पर आपत्ति दर्ज कराई. रिपोर्ट के अनुसार, ये मामले नए मतदाताओं के पंजीकरण, वोटर लिस्ट से नाम हटाने, नाम बहाल करने और चुनावी डेटा के प्रबंधन से जुड़े थे.

वहीं, चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों ने इस रिपोर्ट के उस निष्कर्ष को खारिज किया है. SIR या अन्य फैसलों को लेकर आयोग में औपचारिक असहमति थी. ECI के मुताबिक SIR समेत आयोग के सभी फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की मंजूरी से लिए गए. निर्णय सर्वसम्मति से हुए.

ये भी पढ़ें:SIR पर EC के अंदर दरार? 10 महीने में दो आयुक्तों ने फैसलों पर 14 बार दर्ज कराई श‍िकायत, सफाई में क्‍या कहा?

ज़रूर पढ़ें