Vistaar NEWS

Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त इन महिलाओं के खातों में नहीं आएगी, एक लाख नाम काटे

ladli_behna_yojana

लाडली बहना योजना

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार हर महीने लाडली बहना योजना की राशि एक करोड़ से ज्यादा हितग्राही महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करती है. इस 1500 रुपये की राशि का लाडली बहनों को बेसब्री से इंतजार रहता है लेकिन इस बार ये पैसे कुछ महिलाओं को नहीं मिलेंगे. लाभार्थी सूची से एक लाख महिलाओं के नाम हटा दिए गए हैं.

किन महिलाओं के नाम सूची से हटाए गए?

जल्द ही लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी होने वाली है. इससे पहले लगभग एक लाख हितग्राही महिलाओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं. इससे उन महिलाओं को झटका लगा है, जो योजना की किस्त का इंतजार कर रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नाम हटाने के पीछे सबसे बड़ी वजह ई-केवाईसी सत्यापन प्रक्रिया को बताया जा रहा है. जिन महिलाओं ने समग्र आईडी और बैंक खाते की जानकारी को आपस में लिंक नहीं कराया है.

वहीं, कई महिलाओं की समग्र आईडी बिना किसी खास कारण के डिलीट हो गई है. इस लिस्ट में वे महिलाएं भी शामिल हैं जो पात्रता जांच में बाहर हो गई हैं. कुछ ऐसी भी लाडली बहना हैं जिनके परिवार में कोई सरकारी नौकरी करने वाला हो.

किस्त का लाभ लेने के लिए क्या करना होगा?

लाडली बहना योजना की लाभार्थी सूची से नाम हटा दिया गया है तो दोबारा जुड़वाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

ये भी पढ़ें: इन महिलाओं को नहीं मिलेगी लाडली बहना योजना की अगली किस्त, जान लें नियम

कब आएगी योजना की 38वीं किस्त?

हर महीने लाडली बहना योजना की किस्त 10 से 20 तारीख के बीच जारी की जाती है. पिछले महीने की बात करें तो 14 जून को 37वीं किस्त अंतरित की गई थी. जुलाई के महीने में 38वीं किस्त ट्रांसफर की जाएगी. अब तक इस बारे में सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

Exit mobile version