Vistaar NEWS

लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त इस तारीख को हो सकती है जारी, जानिए क्या रक्षाबंधन का बोनस मिलेगा

ladli behna yojana rakshabandhan bonus

लाड़ली बहना योजना रक्षाबंधन बोनस

Ladli Behna Yojana 39th Installment: लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. हर महीने 1500 रुपये हितग्राही महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं. अब तक इस योजना की 38 किस्तें जारी हो चुकी हैं. अगस्त के महीने में 39वीं किस्त जारी की जाएगी. इस बार ये राशि बढ़कर मिल सकती है.

कब जारी होगी 39वीं किस्त?

हर महीने लाडली बहना योजना की राशि 10 से 20 तारीख के बीच जारी होती है. भिंड जिले के लहार में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने 12 जुलाई को योजना की 38वीं किस्त जारी की थी. प्रदेश की 1.25 करोड़ लाडली बहनों के खातों में 1500-1500 रुपये अंतरित किए गए थे. सिंगल क्लिक के माध्यम से कुल 1835 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई.

लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त की बात करें तो अब तक इस बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की है. हर महीने के तरह इस बार भी किस्त 10 से 20 तारीख के बीच जारी हो सकती है.

क्या बोनस के साथ मिलेगी राशि?

इसी महीने यानी अगस्त माह की 28 तारीख को रक्षाबंधन का त्योहार है. हर साल राज्य सरकार रक्षाबंधन का पर्व मनाने के लिए लाडली बहनों को योजना की किस्त के साथ बोनस की राशि देती है. पिछले साल या 2025 की बात करें तो हितग्राही महिलाओं को 1250 की राशि के साथ 250 रुपये का बोनस दिया था. इस तरह कुल 1500 रुपये की राशि दी गई थी.

ये भी पढ़ें: इन महिलाओं को नहीं मिलेगी लाडली बहना योजना की अगली किस्त, जान लें नियम

नवंबर 2025 से योजना की राशि में 250 रुपये का इजाफा किया. इस तरह अब हर महीने 1500 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं. यदि इस बार लाडली बहनों को 250 रुपये का बोनस दिया जाता है तो कुल राशि 1750 रुपये मिलेंगे. हालांकि ना तो अब तक किस्त की राशि जारी होने की तारीख की घोषणा की गई है. ना ही बोनस के लिए कोई ऐलान हुआ है.

Exit mobile version