Vistaar NEWS

मां राजराजेश्वरी कोटि हरिद्रा कुंकुमार्चन आज, नेपाल के रुद्राक्ष, केरल के 1100 चांदी के सिक्कों से होगा अनुष्ठान

Maa Rajarajeshwari Koti Haridra Kunkumarchana

मां राजराजेश्वरी कोटि हरिद्रा कुंकुमार्चन के लिए सजा मंच

Maa Rajarajeshwari Koti Haridra Kunkumarchana: मां राजराजेश्वरी कोटि हरिद्रा कुंकुमार्चन अनुष्ठान आज (सोमवार) भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा. शाम सात बजे से अनुष्ठान की शुरुआत होगी. करीब 2.30 घंटे तक 50 हजार श्रद्धालु 1 करोड़ अर्चन करेंगे. अलग-अलग राज्यों से आई सामग्री पूजन में शामिल होगी. केरल, गुजरात, ओडिशा के साथ-साथ नेपाल से रुद्राक्ष मंगाया गया है.

अर्चन के लिए कहां-कहां से मंगायी गई सामग्री?

संत श्री रावतपुरा सरकार के सान्निध्य में मां राजराजेश्वरी कोटि हरिद्रा कुंकुमार्चन अनुष्ठान संपन्न होगा. इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है. लाल परेड ग्राउंड में भव्य मंच तैयार किया गया है. करीब 238 तरह की सामग्री का उपयोग अर्चन के लिए किया जाएगा. शरद पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: कल भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में होगा मां राजराजेश्वरी हरिद्रा कोटि कुंकुमार्चन अनुष्ठान, 50 हजार भक्त करेंगे अर्चन

मध्य प्रदेश से क्या-क्या शामिल होगा?

भोपाल में अपने तरह का ये सबसे बड़ा धार्मिक अनुष्ठान है. इसमें मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से सामग्री मंगायी गई है. टीकमगढ़ से 11000 कमल के फूल, इंदौर और खंडवा से 50 क्विंटल अलग-अलग तरह के फूल, इंदौर से 5 क्विंटल पंचमेवा, पन्ना से 11 लाख बिल्व पत्र, नरसिंहपुर से 21 क्विंटल गुड़, 11000 गन्ना. इसके अलावा सब्जी, मिठाई, औषधि और दूसरी सामग्रियां मंगायी गई हैं.

Exit mobile version