Vistaar NEWS

MP में कर्मचारियों की लेटलतीफी पर लगाम! वल्लभ-सतपुड़ा समेत 3 भवनों में लागू होगा ‘फेस रिकग्निशन’ अटेंडेंस सिस्टम

Vallabh Bhavan, Bhopal

वल्लभ भवन भोपाल

MP News: मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की लेटलतीफी पर लगाम लगने जा रही है. इसी महीने से ‘फेस रिकग्निशन’ अटेंडेंस सिस्टम लागू होने जा रहा है. कर्मचारियों को कैमरे के सामने उपस्थिति दर्ज करनी होगी. ये व्यवस्था वल्लभ भवन, सतपुड़ा भवन और विंध्याचल भवन में लागू की जा रही है. इसके लागू होने के बाद कर्मचारियों के ऑफिस आने की टाइमिंग में सुधार होगा. इसके साथ ही कार्य में सुधार आएगा.

पहले कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन

मध्य प्रदेश की सबसे बड़े प्रशासनिक भवन में शामिल वल्लभ भवन सतपुड़ा भवन और विंध्याचल भवन में अब कर्मचारियों को समय पर आना अनिवार्य हो जाएगा. उनकी मौजूदगी और प्रमाण के लिए ‘फेस रिकग्निशन’ अटेंडेंस सिस्टम लगाया गया है यानी कि कमरे के जरिए ही कर्मचारियों के अटेंडेंस लगेगी. इसके पीछे की वजह है कि मंत्रालय में सभी काम ई-ऑफिस के जरिए किया जा रहा है. कर्मचारियों को समय पर आने के लिए कैमरों के सामने अपनी हाजिरी लगानी पड़ेगी. मंत्रालय के अलग-अलग क्षेत्र में यह व्यवस्था की गई है.

कर्मचारी का रजिस्ट्रेशन सबसे पहले कराया जाएगा. उसके बाद उनकी उपस्थिति को लेकर जानकारी दर्ज की जाएगी. इसके पीछे की वजह है कि जब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर के चीफ सेक्रेटरी तक मंत्रालय में बैठते हैं तो ऐसे में कर्मचारियों को भी समय पर आने के लिए कहा गया है. इसकी मॉनिटरिंग ‘फेस रिकग्निशन’ अटेंडेंस सिस्टम से की जाएगी.

30 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन

मध्य प्रदेश सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि वल्लभ भवन क्रमांक-01, 02 एवं 03, विंध्याचल भवन, सतपुडा भवन और मंत्रालय अभिलेखागार में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यालय उपस्थिति दर्ज कराने के संबंध में Face Recognition-Based Attendance System (FRAS) के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के Online Registration Process उक्त भवनों में संचालित किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Sehore: आदिवासी परिवार के घरों को तोड़ना का मामला, CM मोहन यादव ने दिए जांच के आदेश

15 से 30 अक्टूबर तक अलग-अलग तिथियों में अधिकारियों और कर्मचारियों का पंजीयन होगा. वल्लभ भवन के तीनों भवनों में अलग-अलग मंजिलों और कक्षों के अनुसार व्यवस्था की गई है. विंध्याचल भवन में सी-विंग के तीसरे तल पर यूएनडीपी मीटिंग हॉल और सतपुड़ा भवन में ए-विंग के प्रथम तल पर पेंशन विभाग में पंजीयन की व्यवस्था की गई है. तकनीकी सहायता के लिए भवनवार अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें तैनात की गई है.

Exit mobile version